देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा ‘विश्व फार्मेसिस्ट दिवस’ पर ‘सबके लिए सुरक्षित और असरकारी औषधि‘ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विभाग की डीन डा.पल्लवी श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य संरक्षा के क्षेत्र में फार्मेसिस्ट की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औषधि का विषय इतना जटिल और व्यापक हो गया है कि आज स्वास्थ्य संरक्षा का काम एक योग्य, प्रशिक्षित फार्मेसिस्ट के बिना संभव नहीं है। यही वजह कि इस क्षेत्र में प्रशिक्षित और कुशल लोगों की बड़ी मांग है।
सेमिनार का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राना सिंह ने कहा कि फार्मेसी शिक्षा का क्षेत्र ऐसा है जहां रोजगार की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थियों के लिए इस क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। हेल्थ केयर के क्षेत्र में फार्मासिस्ट का अहम रोल होता है और हेल्थ केयर के क्षेत्र में रोजाना नई-नई औषधियां, तकनीकियां आने के कारण कुशल प्रोफेशनल की जरूरत बढ़ती ही जा रही है। सेमिनार में बी.फार्मा और डी फार्मा के छात्र-छात्राओं के बीच विषय संबंधी पैनल चर्चा का सैशन, क्विज, पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसी गतिविधियों ने सेमिनार को रुचिकर बना दिया।













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल