BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : विश्व शांति मिशन के कार्यकर्ता कर रहे हैं मास्क एवं भोजन वितरण

वृन्दावन । कोरोना महामारी के चलते 21 दिन के लोकडाउन में विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्धन एवं निराश्रित मजदूर परिवारों को सहायता का क्रम जारी है । संस्था अध्यक्ष पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के निर्देशन में संस्था पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमंद परिवारों को भोजनध्राशन सामग्री का वितरण कर रहे हैं। संस्था द्वारा 110 परिवारों का चयन कर 15 दिनों की राशन सामग्री वितरित की ।
संस्था ने अवधपुरी स्थित स्ट्रीट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के 60 से ज्यादा परिवारों को राशन पैकेट प्रदान किये । सामग्री वितरण से पूर्व सभी को एक दूसरे से पर्याप्त दूरी पर लाईन में खड़ा कर सेनेटाईजर से उनके हाथ धुलवाये गये । संस्था सचिव विजय शर्मा ने सभी को मास्क वितरण किया । तत्पश्चात सावधानीपूर्वक एक-एक व्यक्ति को राशन पैकेट दिया गया ।
इसके अतिरिक्त महोली मधुवन मंदिर, महोली रोड, गोवर्धन रोड, मालगोदाम रोड आदि स्थानों पर चयनित 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को संस्था ने राशन सामग्री पहुॅंचायी । वहीं वृन्दावन की काशीराम आवासीय काॅलोनी में मास्क एवं भोजन वितरण किया गया । एक बार में ही पर्याप्त अन्न सामग्री पाकर लाभार्थी महिलायें एवं पुरूष प्रसन्न दिखायी दिये । सभी ने इस कठिन समय में संस्था के सहयोग के लिये धन्यवाद दिया । स्ट्रीट स्कूल संचालक सतीश शर्मा ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण इन मजदूर परिवारों के कामधन्धे बंद हो गये हैं । धनाभाव में ऐसे परिवारों के सामने भोजन की समस्या बड़ी हो गयी है । इस मदद से इन परिवारों को लाॅकडाउन में बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं रह जायेगी ।
  सचिव विजय शर्मा ने कहा कि देवकीनंदन महाराज के आव्हान पर विश्व शांति मिशन द्वारा मथुरा-वृन्दावन में 1000 जरूरतमंद परिवारों का चयन कर 15 दिनों की राशन सामग्री दी जा रही है । वहीं प्रतिदिन पके हुये भोजन के पैकेट भी वितरित किये जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर प्रियाकान्तजू मंदिर की ओर से 21 लाख रूपये की सहयोग राशि का दान दिया गया है। संस्था ने कोरोना राहत कोष में 11 लाख रूपये का अंशदान दिया है वहीं 10 लाख रूपये की भोजनध्मास्क एवं राशन सामग्री वितरित ब्रज में वितरित की जायेगी । देवकीनंदन महाराज ने 51 लाख सहयोग राशि का संकल्प लिया है । महाराज श्री की प्रेरणा से संस्था सदस्य एवं शिष्य परिवार द्वारा शेष 30 लाख रूपये का अंशदान सीधे सरकार को भेजा जायेगा ।
 इस सेवा कार्य में श्रकमल शर्मा, संजय कुमार, विष्णु शर्मा, राजीव, अंकित, नीरज, अमित शर्मा, कृष्णा शर्मा आदि प्रमुख कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा से सहयोग दे रहे हैं ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More