BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : विश्व शांति मिशन कोरोना की लड़ाई में कर रहा है जरूरतमंदों की मदद

मथुरा । कोविड-9, कोरोना महामारी में लाॅकडाउन के चलते निर्धन एवं निराश्रित मजदूर परिवार बीमारी से बचाव के साथ भोजन की समस्या को लेकर भी चिंतित हैं । विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज द्वारा भी कोरोना आपदा के समय राहत सेवा कार्य किये जा रहे हैं । विश्व शांति मिशन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री एवं भोजन वितरण हो रहा है वहीं आॅनलाईन प्रवचन के माध्यम से लोगों को लाॅकडाउन पालन का संदेश दिया जा रहा है ।

भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज ने कोरोना राहत में संस्था एवं शिष्यों के माध्यम से 51 लाख रूपये सहयोग का संकल्प लिया है । इसमें स्वयं द्वारा 11 लाख का चैक पीएम केयर में जमा कराया गया तथा 10 लाख रूपये की राशि से मथुरा-वृन्दावन में राशन सामग्री, मास्क, सेनेटाईजर आदि का वितरण करा रहे हैं । उन्होने संस्था सदस्यों एवं शिष्य परिवारों से भी आपदा की इस घड़ी में राज्य एवं केन्द्र सरकारों को सीधे मदद भेजने का आव्हान भी किया है।

संस्था सचिव विजय शर्मा ने बताया कि देवकीनंदन महाराज के आव्हान पर बैंगलोर निवासी उनके शिष्य डाॅ. मुकेश शर्मा ने चैक के माध्यम से कुल 22 लाख, जिसमें 11 लाख रूपये का सहयोग कर्नाटक सरकार तथा 11 लाख का सहयोग उनके गृहराज्य हरियाणा सरकार को सीधे जमा करवाया है। इसके साथ ही कानपुर, प्रयाग, पटना एवं अन्य विभिन्न राज्यों में संस्था समितियों द्वारा भी भोजन एवं राशन सामग्री वितरण के सेवा कार्य किये जा रहे हैं ।

संस्था सदस्य जरूरतमंद परिवारों को बाॅंट रहे हैं राशन सामग्री -
संस्था द्वारा लाॅकडाउन के दौरान मथुरा-वृन्दावन में जरूरतमंद मजदूर एवं निराश्रित परिवारों का चयन कर उन्हे राशन सामग्री किट उपलब्ध करायी जा रही है। जिसमें आटा, दाल, चावल, आलू, तेल, मिर्च मसाले इत्यादि सामग्री शामिल है । संस्था के अनुसार अभी तक 1500 परिवारों को राशन सामग्री वितरित की जा चुकी है । कोरोना बचाव हेतु सेनेटाईजर, मास्क, साबुन, डेटाॅल, ग्लब्स आदि का वितरण भी किया जा रहा है । कई स्थानों पर भोजन सेवा भी संस्था द्वारा की गयी है ।
शनिवार को संस्था सदस्यों ने मथुरा के सुखदेव नगर काॅलोनी के दजर्नो परिवारों तक सूखा राशन पहुॅंचाया । इसके पश्चात संस्था वाहन वृन्दावन के अम्बेडकर पार्क पहुॅंचे । जहाँ चयनित परिवारों को संस्था सचिव विजय शर्मा ने राशन वितरण किया ।

आॅनलाईन दे रहे हैं प्रवचन एवं लाॅकडाउन पालन के संदेश -

लाॅकडाउन के बीच देवकीनंदन महाराज अपने यूट्यूबध्फेसबुक पेज के माध्यम से आॅनलाईन प्रवचन कर रहे हैं, साथ ही वे शिष्यों को लाॅकडाउन का पालन करने एवं कोरोना से सचेत रहने का संदेश देते भी दिखते हैं । संस्था मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा के अनुसार अनुयाईयों की लगातार माॅंग पर इस समय वे मथुरा स्थित घर से ही लाईव धार्मिक प्रवचन दे रहे हैं । उनके यूट्यूब चैनल पर 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राईवर हैं, वहीं फेसबुक पेज पर 25 लाख से अधिक अनुयायी उन्हें फोलो करते हैं ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More