BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा : विश्व शांति मिशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया राशन

मथुरा। कोरोना वायरस के चलते सम्पूर्ण जनपद में 21 दिन का लाॅक डाउन है । ऐसी विकट परिस्थितियों में रोजना काम कर भोजन जुटाने वाले मजदूर परिवारों के सामने भूख का संकट खड़ा हो गया है । देवकीनंदन महाराज की संस्था विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा ऐसे निराश्रित एवं निर्धन परिवारों को भोजन सामग्री निरन्तर वितरित की जा रही है ।  संस्था सदस्यों ने मास्क वितरण कर जरूरतमंद परिवारों के घरों पर जाकर राशन सामग्री प्रदान की ।
संस्था द्वारा ऐसे दैनिक एवं निर्धन मजदूर परिवारों को 15 दिनों का राशन वितरित किया जा रहा है । जिसमें आटा, चावल, आलू, दाल, तेल, मिर्च मसाले आदि शामिल हैं । कार्यकर्ता राशन वितरण से पूर्व यहाँ जाकर सभी लोगों को मास्क वितरित करते हैं तदुपरान्त परिवार के दरवाजे पर जाकर भोजन हेतु सामग्री प्रदान कर रहे हैं ।
 ट्राॅंसपोर्ट नगर, सौंख रोड, महोली रोड, स्टेशन रोड, गोपाल नगर के सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे निर्धन परिवारों को राशन सामग्री एवं मास्क वितरण किये गये । संस्था ने 150 से ज्यादा परिवारों को यह सहायता प्रदान की । इससे पूर्व शनिवार को वृन्दावन गोवर्धन मार्ग स्थित निराश्रित महिला आश्रम में रह रहीं माताओं तक राशन सामग्री पहुॅंचायी गयी ।
मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि संस्था सदस्य कार्यकर्ता सुबह से प्रियाकान्तजू मंदिर, शांति सेवा धाम पर राशन के पैकेट तैयार करते हैं । उसके पश्चात दोपहर से देर सांय तक इनका वितरण गाड़ियों के माध्यम से क्षेत्र मंे घूमकर वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुॅंचाया जाता है ।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More