BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : स्वयंसेवक संघ के साथ विश्व शांति मिशन ने किया राशन सामग्री वितरण

मथुरा । विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना महामारी में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है । इसी क्रम में बुधवार को संस्था ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थानीय ईकाई द्वारा चयनित किये गये दर्जनों परिवारों को संयुक्त रूप से खाद्य सामग्री प्रदान की ।
संस्था सदस्यों ने स्थानीय पार्षद राजवीर सिंह एवं संघ के सह कार्यवाहक डाॅ0 संजय, नगर संघचालक नत्थीलाल पाठक आदि के साथ ओमनगर, राधानगर क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, चावल, तेल, मिर्च मसाले, साबुन आदि की राशन किट वितरित की । इससे पूर्व संघ पदाधिकारियों ने सभी व्यक्तियों को एक दूसरे से शोशल डिस्टैंस पर खड़े कर कोरोना से बचाव में आवश्यक दिशा निर्देश देकर जागरूक किया ।
विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में लाॅकडाउन के चलते एक ओर मजदूर परिवारों को भोजन का संकट है दूसरी और संक्रमण से भी खतरा है । ऐसे कठिन समय में संघ कार्यकताओं द्वारा एक-एक जरूरतमंद परिवार का चयन कर राहत सामग्री पहुॅंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है । कहा कि आरएसएस आपदाकाल में अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित मानवता के सहयोग हेतु जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । भाजपा पार्षद राजवीर सिंह ने लोकडाउन में विश्व शांति मिशन एवं संस्था अध्यक्ष ठाकुर देवकीनंदन महाराज द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों के लिय आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाहक अखिलेश अग्रवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल खण्डेलवाल, पवन कुमार, कमल शर्मा, जगदीश वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More