BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सब के साथ मिलकर काम करना मेरी प्राथमिकताः उमेश

मथुरा। कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहाकि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, जीडीपी, शिक्षा  जैसे मूलभूत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वर्तमान भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकारें तमाम ऐसे कानून लेकर आ रहीं जिससे देश का कोई भला नहीं होने जा रहा है। यह सिर्फ लोगों के ध्यान को मूल मुद्दों से हटाने का एक तरीका भर है। महानगर अध्यक्ष नियुक्ता किये जाने के बाद पहली बार पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया से रूबरू हुए पं.उमेश शर्मा ने कहाकि हालांकि जनता समझदार है और किसी भी तरह से बहकावे में नहीं आने वाली हैं। उन्होंने कहाकि कांग्रेस में मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना ही यह साबित करता है कि कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र कितना मजबूत हैं उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस की नीति और रीति को आगे बढाते हुए सभी के साथ मिलकर काम करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहाकि कांग्रेस की नीतियां हमेशां देशहित में रही हैं। सत्ता देश से उपर नहीं हो सकती। कुछ लोग आज यह भूल गये हैं। मजबूत लोकतंत्र ही इस देश की पहचान रही है और रहेगी। इस दौरान बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More