BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपा कार्यालयों पर कार्यकार्ताओं ने मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन

सौंख। सपा के कैंप कार्यालय पर सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह ने केक काटकर किया। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को साफा बांधकर स्वागत किया। ठा.किशोर सिंह ने कहा कि किसान, गरीब, मजदूरों के हित में सपा ने कार्य किये। प्रदेश में सपा की सुनामी लहर चल रही है। सूबे के आगामी सीएम अखिलेश यादव होगें। पूर्व जिला सचिव लक्ष्मन कुशवाह ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। गांव-गांव पदाधिकारी पहुंच सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष भारत भूषण, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, राम पुरोहित, गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष दिनेश सिंह, योगेश शर्मा, सुभाष कुशवाह, हरपाल चौधरी, दानवीर सिंह, मोहन सिंह, गुलाब सिंह, श्रीपाल, महावीर सिंह, भूरी सिंह, सुरेंद्र सिंह, सत्तो सिंह, धर्मवीर सिंह, बनै सिंह, कलुआ, सोनू, महावीर कुंुतल आदि उपस्थित थे। कुम्हेर रोड़ स्थित सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पर मिठाई मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता लक्ष्मण चौधरी, गुड्डू लोहिया, सहकारी समिति बछगांव के पूर्व अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह गुड्डा, पप्पू, हरवीर सिंह, चंद्रशेखर, आदि मौजूद रहे। सीमेंट रोड़ स्थित कार्यालय पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता धीरज वर्मा, भगत सिंह, सभासद जीतेंद्र कुशवाह आदि उपस्थित थे। गांव पाली डूंगरा में सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ने केक काटकर कार्यकर्ताओं को खिलाया और मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर विपिन सिंह, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, कप्तान चौधरी, अजयपाल सिंह, भरत सिंह आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More