देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिाकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने दैनिक रूप से काम करने वाले तथा पूर्णतयाः व्यवसायिक गतिविधियों पर निर्भर रहने वाले समाज के व्यक्तियों के भरण पोषण हेतु सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार जो वर्तमान में पात्रता की सूची में सम्मिलित नहीं हैं उन्हें सम्मिलित किया जायेगा। यथा मनरेगा जाॅबकार्ड होल्डर श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, नगरीय निकायों में पंजीकृत ठेली लगाने वाले, खोमचे लगाने वाले, रिक्शा, इक्खा चालाक, कुली, पल्लेदार, दैनिक कमाई करने वाले व्यक्तियों को वर्तमान पात्रता सूची में सम्मिलित किया जायेगा।
श्री मिश्र ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को पर्यवेक्षक तथा उप जिलाधिकारियों को जोनल अधिकारी रूप में नामित किया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित मजदूरों से निर्धारित प्रारूप पर प्रार्थना पत्र लिया जायेगा, जिसके साथ आधार कार्ड, निवास के संबंध में वैध प्रमाण पत्र एवं दो फोटो और बैंक की पासबुक भी ली जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्रों को आॅनलाइन किया जायेगा। तत्थ्यों का सत्यापन होने के पश्चात डिजीटल हस्ताक्षर से राशन कार्ड जारी किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि 21 से 24 मार्च तक चिन्हांकिन का कार्य किया जायेगा, 25 से 26 तक सत्यापन का कार्य तथा 27 से 29 मार्च तक राशन कार्ड पर डिजीटल हस्ताक्षर एवं 30 से 31 मार्च तक राशन कार्ड हस्तगत किये जायेंगे। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वह प्रतिदिन की अद्यतन सूचना निर्धारित प्रारूप पर जिला पूर्ति अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, परियोजना निदेशक बलराम सिंह, अभिहित अधिकारी चन्दन पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र, सहायक श्रमायुक्त अधिकारी के साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित