देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सेल्फ डिफेंस सोसाइटी के सौजन्य से भारत के सभी गर्ल्स को सेल्फ डिफेंस सोसाइटी के अध्यक्ष और ट्रेनर रोहताश कुमार जी मलेसिया से इंटरनेशनल ऑनलाइन सेल्फ डिफेंस की ट्रैंनिंग कि शुरुआत करने जा रहे है।भारत की पहली महिला बाऊंसर मेहरुन्निसा काफी समय से समाज सेविका का कार्य कर रही हैं जिन्हें आत्मरक्षा सोसायटी सचिव के पद पर जोड़ा गया है और अब वह इनके लिए दिल्ली में काम कर रही हैं।
सेल्फ डिफेंस सोसाइटी पूरे भारत के किसी भी प्रदेश, जिले में महिलाओं को ट्रेनिंग देगी। आज के समाज में जहां देखो, चोरी डकैती, खून, खराबा जैसी खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। इसी के साथ-साथ में मनचले लड़कियों को परेशान करते रहते हैं। लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। हर उम्र की लड़कियों के साथ रेप हो रहा है। आज के युग में सबसे बड़ा योगदान लड़कियों को आत्मरक्षा सिखाना और उनको आत्मनिर्भर बनाना है,जिसमे सभी को आत्मरक्षा के गुण और बेटिओं बहनो पर हो रहे अत्याचार से लड़ने की ताकत और हुनर सिखाया जायेगा।
इस ट्रैंनिंग कैंप से जुड़ने वाले स्टूडेंट को ट्रैंनिंग के बाद कांटेस्ट, सर्टिफिकेट दिए जायेंगे।समय को देखते हुए घर मे रहकर सेल्फ डिफेन्स की क्लास लेकर आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बनने का गौरव हासिल करें। ट्रैंनिंग क्लास ज्वाइन करने वाले सभी को सिखाया जायेगा कि कैसे सेल्फ डिफेन्स कि ट्रैंनिंग लेने के बाद खुद को अपने पैरों पर खड़ा कर सकते हैं। 21वी सदी कि लड़की अब किसी से नहीं दबेगी, आगे आकर अपने माता पिता अपने भारत का नाम रोशन करें। उक्त जानकारी देश की पहली महिला बाऊंसर मेहरुन्निशा द्वारा दी गई है।













Related Items
खड़गे ने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' लॉन्च किया
कैंप में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा गुरू
पुलिस को है ऑनलाइन ठगी में शामिल होने का शक