देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। शुक्रवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ी कंबाइन मशीन में कार घुस गई। हादसे में कार सवार आंध्रप्रदेश की रहने वाली महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आंध्रप्रदेश के कॉकलांग जिला के गांव वादिया राजन निवासी राधाप्रसाद अपनी 35 वर्षीय पत्नी प्रसन्ना के साथ आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव पालखेड़ा के निकट एक्सप्रेस वे पर खड़ी कंबाइन मशीन में उनकी कार घुस गई। घटना में प्रसन्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति राधाप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची नौहझील पुलिस ने प्रसन्ना के शव का पोस्टमार्टम कराया और राधाप्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया। उनके परिजनों को सूचना दी गई है।













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
गैंगस्टर असीम मुठभेड़ में घायल
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला