BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : महिला ने की आत्महत्या

 

चौमुहां। शनिवार की शाम जैंत चौकी क्षेत्र चौमुहां में एक महिला ने फाँसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण पता नही चल सका।
कस्बा के जुझार थोक में मीना देवी (30 वर्षीय) पत्नी पुष्पेंद्र द्वारा पंखे से लटक आत्महत्या करने की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुष्पेंद्र की शादी मथुरा जनपद के गांव स्तोहा से 2014 में हुई थी। जिसका कि सात साल का एक लड़का है। आत्महत्या के पीछे का कारण ज्ञात नही हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सदर रमेश तिवारी, थानाध्यक्ष संजीव दुबे, जैंत चौकी प्रभारी नीरज कुमार भाटी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ौसियों ने बताया कि पुष्पेंद्र के तीन भाई और हैं। जो कि पुष्पेंद्र से अलग रहते हैं। हालांकि पुष्पेंद्र और मीना के मध्य ऐसा कोई मतभेद नही था। समाचार लिखे जाने तक चौकी पर कोई भी तहरीर प्राप्त नही हुई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More