देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पूरे जनपद में ऐसा कोई कोना नहीं जहां कोरोना नहीं, इसके बावजूद जिला प्रशासनन बदली हुई रणनीति के तहत उन क्षेत्रों में ज्यादा मशक्कत कर रहा है जहां कोरोना के कम मरीज मिले हैं।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कोविड-19 कन्ट्रोल रूम पर कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 के संक्रमण को प्रत्येक दशा में रोका जाये। उन्होंने प्राईवेट नर्सिंग होम के स्वामियों से भी अनुरोध किया है कि शासन द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन प्रत्येक दशा में किया जाये। शासन द्वारा निर्देशों के पालन न करने पर जांच कमेटी द्वारा प्रभुकृपा अस्पताल बल्देव का लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गयी।
श्री मिश्र ने निर्देश दिये कि डाॅक्टर एवं इन्सीडेंट कमाण्डर मरीज व उनके परिवार के सदस्यों से सीधी वार्ता करें। परिवार को मरीजों की स्थिति के संबंध में अवगत करायें तथा उनके द्वारा ली जाने वाली दवा के बारे में भी अवगत करायें। जिलाधिकारी ने स्वयं भी कई मरीज एवं उनके परिवार के सदस्यों से सीधी वार्ता करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने निर्देश दिये कि सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर छिड़काव किया जाये, इसके लिए दो फायर बिग्रेड की गाडियां और दो नगर निगम की बड़ी गाड़ियों को भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि नये कन्टेन्मेंट जोनों से छिड़काव को प्रारम्भ करके पुराने कन्टेन्मेंट जोनों तक छिड़काव करें। उन्होंने काॅलोनी और सोसायटियों में भी निरंतर छिड़काव करने के निर्देश देते हुए कहा कि भीड़युक्त वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाये।
श्री मिश्र ने इन्सीडेन्ट कमाण्डर कार्यालयध्कन्ट्रोल रूम में रखे गये रजिस्टर का अवलोकन किया तथा निर्देश दिये कि जितने मरीज एवं उनके परिवार से वार्ता की जाये, उसका विवरण रजिस्टर में आवश्यक रूप से दर्ज किया जाये। उन्होंने समय-समय पर कोविड-19 के संबंध में आये निर्देशों एवं उन पर किये गये पालन का विवरण बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों से ज्यादा केस आ रहे हैं, उन क्षेत्रों में प्रतिदिन सेनेटाइज कराते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क लगाने के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोविड-19 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें, जिससे मरीजों की दशा एवं अस्पताल की साफ-सफाई पर सीधी नजर रखी जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजीव यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजीव गुप्ता, जिला अभिहित अधिकारी चन्दन पांडेय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
Over 2.50 crore corona vaccine doses administered in Gujarat so far -
Almost 91 % decline in daily new Covid cases noticed in country since highest reported peak, says govt
Delhi govt further relaxes Corona restrictions in National Capital