देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने शुक्रवार को महोली रोड, धौली प्याऊ, मोतिकुंज, सदर बाजार, जमुनापार लक्ष्मी नगर आदि बाजारों का भ्रमण किया। बाजारों में भ्रमण के दौरान भारतीय स्टेटबैंक, कृष्ण जनमभूमि पर सोशल डिस्टेंसिंग का खुला उल्लंघन पाया गया।
शाखा की फील्ड ऑफिसर रीना वर्मा व अनुचर अरुण कुमार बिना मास्क लगाए पाए गए। दोनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर 500-500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस जुर्माने को शाखा प्रबंधक शिखा कोविड-19 कोष में जमा कराना सुनिश्चित करेंगी। किशोरी रमण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में डा. राजीव वाष्र्णेेय, लैब असिस्टेंट रामहंस व सेवक आशुतोष बिना मास्क लगाए पाए गये। इन दोनों पर भी 500-500 रूपये का जुर्माने की कार्यवाहक की गई।
प्राचार्य डॉ.अजय त्यागी को कोविड-19 कोष में जमा कराने के निर्दश दिए गए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने कहा के यदि सरकारी अधिकारी व कर्मचारी ही शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से निर्देशों के पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है? महोली रोड पर डीएस हॉस्पिटल में भीड़ लगी देखकर गाडी से उतरने पर जब अस्पताल का निरीक्षण किया गया तो अनेक मरीज व उनके साथ आए हुए लोग बिना मास्क लगाए हुए बैठे थे।
अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ भी फेस सील्ड एन-95 मास्क आदि सुरक्षा कवच से आच्छादित नहीं था। इस संबंध में डॉ. ललित वाष्र्णेय से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि शाम तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएंगी तथा अब बिना मास्क अथवा फेस कवर पहनने वाले मरीजों व सहयोगियों का प्रवेश अस्पताल में पूर्णतः वर्जित कर दिया जाएगा।
महोली रोड पर कन्हैया भोजनालय में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता पाया गया, जिसके संबंध में कार्यवाही हेतु संबंधित पुलिस चैकी को निर्देश दे दिए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने पुनः स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वह वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु अनिवार्य रूप से मास्क अथवा फेस कवर पहनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।













Related Items
BJP led NDA government at Centre completes nine years
Dubai’s Hindu Temple with 16 Deities & Distinct Architecture Opens for Public on Dussehra
Government steps up to boost livestock sector, to begin animal ambulance services