BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वर्षों में जो ना हो पाया, चार वर्ष में कर दिखाया

मथुरा। भाजपा की योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर सूचना विभाग ने विधानसभावार प्रकाशित वर्षों में जो ना हो पाया, चार वर्ष में कर दिखाया नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया है। चार साल का जश्न मनाने के लिए ब्लाॅक स्तर पर कार्यक्रमांे का आयोजन किया जा रहा है।


  प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर ब्लाॅक बल्देव में तहसील महावन प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बल्देव विधायक पूरन प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ सभी निर्माणाधीन कार्यो का शिलान्यास तथा निर्माण कार्यो का लोकापर्ण किया।


मुख्य अतिथि ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, उद्योग, रोजगार, आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि आदि का लाभ करोड़ों लोगों को प्रदान कर लाभान्वित किया है, इसके अतिरिक्त गरीब बालिकाओं की शिक्षा हेतु सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ- शिशु आदि योजनाओं से भी आच्छादित कर लाभ दिया जा रहा है।

उन्होने कहा प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में भी मेडिकल कालेज, पालीटेक्निक, महाविद्यालय, आईटीआई, माध्यमिक विद्यालय, सड़क आदि का व्यापक स्तर पर कराये गये निर्माण कार्यो के साथ व्यापक स्तर पर आम गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को निष्पक्षता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन, कृषि यंत्र, ऋण आदि का लाभ  जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों द्वारा समय से दिया जा रहा है।


कार्यक्रम में नन्दगांव ब्लाॅक में तहसील छाता प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री पशुपालन, मत्स्य के प्रतिनिधि चैधरी नरदेव ने किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि चार वर्ष में सरकार ने प्रत्येक विधान सभा एवं ग्राम पंचायतों को गरीब, असहाय तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कराने हेतु हजारों करोड़ रूपयें की धनराशि उपलब्ध करायी गयी, जिससे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण व विकास कार्यो के साथ सभी पात्र व्यक्तियों लाभान्वित किया गया।


गोवर्धन में विधायक ठा. कारिन्दा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सबका विकास एवं सबका विश्वास के आधार पर चलते हुए हर जाति, धर्म तथा वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी सदर क्रान्ति शेखर सिंह, सांसद प्रतिनधि जर्नादन शर्मा ने मुख्यमंत्री कृषि कल्याण, विरासत के तहत निःशुल्क खतौनी, भूमिहीन कृषकों को भूमि आवंटन, मत्स्य पालन हेतु तालाब आवंटन, प्रधानमंत्री आवास, वृक्षारोपण आवंटन के प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग जनों को ब्हील चेयर, बैशाखी तथा सुनने वाली कान मशीन प्रदान की।

कार्यक्रम के अन्त में उप जिलाधिकारी सदर सौरभ दुबे ने मुख्य अतिथि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों, पत्रकार बन्धुओं एवं लाभार्थियों को धन्यावाद ज्ञापित किया।


इसी तरह प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समस्त विधायक गणों ने अपनी-अपनी विधान सभा क्षेत्र में प्रदेशर सरकार के चार वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभप्रद योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में उपस्थित क्षेत्र वासियों को विस्तार से बताया।

मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत छाता विधानसभा में नन्दगांव का पर्यटन विकास लागत 48.65 लाख, गोवर्धन विधान सभा में गोवर्धन का पर्यटन विकास 47.57 लाख, मांट विधानसभा में श्री लक्ष्मी मन्दिर स्थल, बेलवन एवं बेरू बाबा बार्डर का पर्यटन विकास 48.65 लाख तथा बल्देव विधानसभा में बल्देव का पर्यटन विकास 48.08 लाख से किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी एवं भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More