BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : देहात में साप्ताहिक बाजार बंद, सरकारी अस्पतालों में ओपीडी

मथुरा। कोरोना का फैलाव रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शहरों में ही नहीं गांवों में भी उतनी ही सतर्कता बरती जा रही है। देहात में लोगों को इसके लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। गांव देहात में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजारों को को भी बंद कर दिया गया है। साप्ताहिक बाजारों में बडी संख्या में ग्रामीण खरीददारी करने के लिए निकलते हैं। इससे इस बीमारी का पफैलाव हो सकता है। सभी साप्ताहिक बाजारों को बंद करा दिया गया है। गांव कारब में सोमवार और गुरूवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। सोमवार को भी नियमितरूप से पहुंचने वाले दुकानदार जुटने लगे थे। इसी बीच इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस ने पहुंच कर बाजार को बंद करा दिया और यहां आये सब्जी बेचने वालों और दूसरे दुकानदारों को हटा कर वापस भेज दिया गया।
दूसरी ओर मथुरा के अस्पतालों में सामान्य ओपीडी बंद करने का फैसला लिया है। मथुरा जिला अस्पताल से लेकर सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण अंचल की सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है। इन दोनों अस्पताल में सामान्य ओपीडी अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगी। अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम करने के लिये यह फैसला लिया गया है। इधर, मथुरा शहर के साथ ही मांट, बलदेव, सुरीर, नौहझील, गोवर्धन, फरह, राया आदि ग्रामीण अंचल के सीएचसी और पीएचसी में भी ओपीडी बंद होने से लोगों को परेशानी हुई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More