BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : भाजपा सरकार में कमजोर की सुनवाई नहीं हो रहीः सुमित मधुर

मथुरा। बुधवार को सुरीर कोतवाली में दंपति द्वारा किये गये आत्मदाह के प्रयास के बाद इस पर राजनीति षुरू हो गई है। गुरूवार को दिल्ली से कांग्रेस नेता सुमित मधुर सुरीर पहुंचे और पीडित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। परिजनों का आरोप है कि अभी भी भी दम्पति के 14 वर्षीय पुत्र को जान से मारने की धमकी मिल रही है। सुनीत कुमार मधुर ने कहा कि यह घटना हतप्रभ कर देने वाली है और पुलिस के आला अधिकारियों को चाहिए कि वे आरोपित लोगों के खीलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करे साथ ही ऐसा महौल बनाये कि गरीब किसान मजदूर भी पुलिस से  न्याय की उम्मीद कर सके। उन्होंने कहाकि यूपी के अधिकतर थाने पुलिस और दबंग लोगों के बीच दलाली का गढ़ बन चुके हैं। आमतौर पर पुलिस में गरीब व कमजोर लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना था कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने भी अपना सारा ध्यान पैसा वटोरने पर लगा रखा है। गरीबों को न्याय दिलाने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस मौके पर परिजनों और ग्रामीणों के बीच सुनीत कुमार मधुर ने कहाकि पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से बेहतर इलाज के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी जानी चाहिए, जिससे उन्हें व उनके नाबालिग पुत्र को आगे आने वाले मुश्किल दिनों में कुछ सहारा मिल सके। प्रदेश की भाजपा सरकार और उसके मुखिया दोनों के पास प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सुध लेने की फुर्सत ही नहीं है। आए दिन दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही है लेकिन सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंगती। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के साथ-साथ महिलाओं पर अपराधों में भारी वृद्धि हुई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More