BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा कर प्रशासन का सहयोग कर रहे स्वयंसेवक

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक आपदा के समय जहां जरूरत पड़े वहां मदद करने में सबसे आगे रहते हैं उसी परिपाटी को निभाते हुए स्वयंसेवक बाजार में सुबह के समय सोशल डिस्टैंसिंग का भी पालन जनता के बीच करा रहे हैं।
ज्ञात रहे कि लॉक डाउन की अवधि में पूरे दिन बाजार बंद रहते हैं ऐसे में सुबह 4 से दोपहर 11 बजे तक ही केवल सब्जी मंडी, अन्य दैनिक आवश्यकता के समान की पूर्ति के लिए किराना की एवम् दवाई की दुकानों को खोलने का समय रखा गया है, इस छोटी अवधि में शहर के बहुत से लोग अपने घरों से निकल आते हैं व दुकानों एवम् सब्जी मंडी में भीड़ के रूप में एकत्रित होकर खरीददारी करने लगते हैं जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन होता है जबकि प्रशासन एवम् पुलिस के अधिकारी भी बार बार इस ओर ध्यान दिलाने की चेतावनी जारी करते हैं।
 इसी परेशानी को हाल करने कि तरफ कार्य करते हुए आरएसएस ने शहर भर में इस अवधि में खुलने वाली दुकानों को चिन्हित किया व अपने स्वयंसेवकों को दुकानों पर भेज कर वहां जनता के बीच जाकर सोशल डिस्टैंसिंग बनाने का कार्य किया। सब्जी मण्डी के लिए विशेषतः मंडी चैकी प्रभारी के दिशानिर्देशों के अनुसार योजना बना कर कार्य किया गया।
स्वयंसेवकों की टोली पूर्ण गणवेश पहन कर भीड़ लगने वाली दुखनों पर जाती है व वहां भीड़ लगाए खड़े नागरिकों को विनम्रता से समझ के एक-एक मीटर की दूरी पर खड़ा कराती हैं ठीक यही कार्य सब्जी मंडी में लगने वाली भीड़ के बीच किया जाता है जिससे इस वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिले व सोशल डिस्टैंसिंग का सूत्र सफल हो सके। इससे पहले से स्वयंसेवक प्रतिदिन भोजन वितरण का काम कर है रहे हैं, आज इस श्रंखला में एक कदम आगे बढ़ते हुए नए बस स्टैंड, जन्मभूमि, गोवर्धन चैराहे पर भी आने जाने वाली जनता को भी भोजन के पैकेटों एवम् चाय का वितरण किया गया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More