देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। चैमुहां गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा करने वाले ऊर्जा मंत्री के ग्रह जनपद का एक गांव पांच दिन से अंधेरे में डूबा हुआ है। शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद ले रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और बिजली विभाग के खिलाफ गांव में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में विद्युत व्यवस्था शुचारु कराएं जाने की मांग की है।
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र का गांव जैत पांच दिन से अंधकार में डूबा हुआ है। गांव में पांच दिन से विद्युत व्यवस्था फेल होने से क्षुब्द ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीण बबली ठाकुर ने बताया कि विगत 29 मई की शाम आई आंधी और बरसात की वजह से गांव में कई बिजली के खम्भे टूट गए थे जिन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई और एसडीओ से की लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते आधा गांव अंधकार में डूबा हुआ है। ग्रामीण हरिओम राजपूत ने बताया कि गांव में पांच दिन से बिजली न आने के कारण लोगों को जरूरी कामों के लिए पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में किसान खेतों पर लगे पेड़ों की छाव में जैसे तैसे दिन काट रहे हैं लेकिन रात के वक्त मच्छर उनकी नींद में खलल पैदा कर पूरी रात जागने को मजबूर कर रहे हैं। बिजली न आने के कारण घरों में लगे कूलर पंखे शोपीस बन गए हैं। वहीं रात के वक्त अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों को चोरी चकारी का भी डर सताने लगा है। भारतपाल,दान सिंह,बबली,अनिल,महेश,अमित,सुरेश,बल्ली,रमलू,दीपक,कुमरसेठ, भगवान सिंह ,डॉक्टर श्याम,मुकेश, धीरेंद्र,दिवान सिंह, साहब सिंह पंचायत सदस्य,कंचन बीडीसी, हरिओम राजपूत, आदि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गांव में विद्युत व्यवस्था सुचारू न कि गई तो वे हाइवे जाम कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।













Related Items
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा