BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

भ्रष्टाचार से मुक्त भारत का लिया ग्रामीणों ने संकल्प

सौंख। कस्बा में दिल्ली क्राइम और भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के तत्वावधान में जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को भ्रष्टाचार और क्राइम के खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रेरित किया गया। और ग्रामीण अंचल के लोगों को भ्रष्ट्राचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया।


सोमवार को कस्बा के गोवर्धन तिराहे स्थित मेरिजहोम में दिल्ली क्राइम और भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ राज्य सलाहकार डॉ आरसी सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों ने हिस्सा लिया। और क्राइम और भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी प्राप्त की। मथुरा के सलाहकार ब्रज भूषण शर्मा ने कहा कि जनपद में क्राइम और भ्रष्टाचार पर लगाम लगानी होगी। इसे लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारे संगठन की जंग जारी रहेगी। जो लोग भ्रष्टाचार के शिकार हुए हैं उनको जल्द उचित न्याय दिलवाया जाएगा। इससे पूर्व अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर केवी मल्होत्रा, आरसी सिंह,  सुभाष दीवान, सतीश राठौर, राजू कश्यप, वीरपाल चैधरी, देवेंद्र चैधरी, ब्रज भूषण शर्मा, केशवदेव, प्रकाश गुप्ता, सोनू खंडेलवाल, प्रहलादसिंह, अजयपाल सिंह, गिर्राज प्रसाद, बीएस बघेल, राजकुमार जोशी, विजय शर्मा ,विष्णु ठाकुर, गोपी सिंह, क्षेत्रपाल, सत्यवीर सिंह आदि उपस्थित थे.
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More