BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपीपीसीएल घोटालाः कांग्रेस ने कैंट बिजली घर पर फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला

मथुरा। यूपीपीसीएल घोटाले का जिन्न बाहर आते हैं, राजनीति गर्मा गई है। कान्हा की नगरी में यकायक विपक्ष ऊर्जावान हो गया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर विपक्ष ने चैतरफा हमला बोल दिया है। कांग्रेस  
यूपीपीसीएल घोटाले को लेकर सडक पर उतर आई है। जनपद में बिजली विभाग के मुख्यालय कैंट बिजली घर पर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करने के बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला दहन किया। महानगर के मुख्य स्थल होलीगेट पर भाजपा सरकार पर भ्रष्ट नीतियों और कुशासन का आरोप लगाते हुए पर्चे बांटे। इस दौरान प्रदेश सरकार और उर्जा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है कि विपक्ष इस तरह सत्ता पक्ष के उपर हमलावर है। जिला अध्यक्ष दीपक चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है जब सरकारी कर्मचारियों को ही नहीं बख्शा गया है। उनकी जी तोड़ मेहनत का पैसा भविष्य निधि में भी घोटाला कर लिया। 26 सौ करोड़ रुपए का घोटाला एक मामूली घोटाला नहीं होता है, जिसे श्रीकांत शर्मा ने डीएचएलएफ कंपनी को दे दिया। यह बड़े शर्म की बात है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी बिजली विभाग के सब कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका समर्थन करती है और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से इस्तीफे की मांग करती है। श्रीकांत शर्मा को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए नहीं तो समय आने पर यह सरकारी कर्मचारी और जनता उन्हें करारा जवाब देगी।
पुतला दहन के कार्यक्रम में मुकेश धनगर, महेश रावत, श्याम सुंदर उपाध्याय, पडित यतेन्द्र मुकद्दम, डा.दीपक आर्य, मोहन सिह, विक्रम वाल्मीकि, प्रवीण भाष्कर ,कीर्ती कौशिक, हरीकिशन शर्मा, विष्णु शर्मा, लता चैहान, एमएम शर्मा, कुशकुमार सिह, प्रवीण ठाकुर, राहुल अरोड़ा, पं सुनील उपाध्याय, ओमकारनाथ चतुर्वेदी शैलेद्र चैधरी, विश्वेदर गुर्जर एड अजय शर्मा, अजय कुमार, सहित अन्य कांग्रेस जन सामिल हुए।

 
सीएम ऊर्जा मंत्री पर से करें बर्खास्तः सपा
यूपीपीसीएल में कर्मचारी भविष्य निधि घोटाले को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सपा नेता प्रदीप चैधरी के साथ मथुरा से जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक, अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष गुड्डू खान ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने इस घोटाले के लिए श्रीकांत शर्मा को ही जिम्मेदार ठहराते हुए सीएम योगी से उन्हें ऊर्जा मंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग की है। सपा नेताओं ने कहा कि श्रीकांत शर्मा के अनुमोदन से फंड रिलीज हुआ है। पीएफ घोटाले के लिए सीधे तौर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जिम्मेदार हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तुरंत ऊर्जा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए।

रालोद ने भरी छाता में हूंकार
राष्ट्रीय लोकदल ने छाता तहसील में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें किसानों पर हुए अत्याचार व उत्पीड़न के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया और किसानों के हित में फैसले लेने की मांग की।

इधर बिजलीकर्मचारी भी आंदोलित
दूसरी ओर विभाग में भी हडकंप की स्थिति है। बिजलीकर्मचारी अपना पैसा डूबने से परेशान हैं। कैंट स्थित कार्यालय पर कर्मचारियों ने धरना देकर अपने पैसे के वापस मिलने की गारंटी दिये जाने की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पैसा भविष्य निधि खाते में नहीं आता आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान कर्मचारियों ने घोटाले के उजागर होने के बाद आलाधिकारियों और प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना था कि अफसर से लेकर आलाधिकारी तक आये दिन बैठकों में हडकाते रहते हैं लेकिन भविष्यनिधि की रकम का घोटाला होने पर जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है। धरना प्रदर्शन में एसई देहात विनोद गंगवार, एसई मांट अजय गर्ग, एसई शहर प्रदीप मित्तल, एक्सईएन वीरेन्द्र सिंह, मनीष गुप्ता, एसडीओ अंशुल शर्मा, सचिन द्विवेदी, समर्थ श्रीवास्तव, नवनीत सिंह, पुनीत जैन, सत्यवीर सिंह, अशोक यादव, एसएन अरोडा, मोहन बाबू आर्य, आरके तिवारी आदि मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More