देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। अपनी भैंसों चराने के बाद पानी पिलाने के लिए गोवर्धन ड्रेन पर पहुंचे किसानों की भैंस पानी में डूब गई। और 5 भैंसों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इससें क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गोवर्धन ड्रेन पर लोगों को हुजूम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना मगोर्रा के गांव घड़ी विस्सा के किसान धूरिया और करन सिंह अपनी पांच भैंसों को चराने के लिए दोपहर को गोवर्धन ड्रेन के समीप खेतों ले गये थे। दोनो किसान चराने के बाद करीब करीब 6 बजे गोवर्धन ड्रेन में पानी पीने के लिए भैंसों को ले गये।
ड्रेन में जैसे ही पानी पीने के लिए नाले में उतरी थी कि पानी में जलकुंभी होने के चलते भैंस गोवर्धन ड्रेन में बीच में पहुंच गई और डूबने लगी। दोनों किसानों ने शोर मचाया तो आस-पास के ग्रामीण आ गये और भैंसों को खोजने लगे।
देर रात्रि को गांव करीब 1 किमी दूरी पर दो भैंस पानी में डूबने से मौत हो गई जब कि तीन भैंसों को खोजने के लिए ग्रामीण प्रयास करते रहे। लेकिन देर रात्रि तक भैंसों की कोई जानकारी नही मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये।
घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए सौंख-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को कार्यवाही का अश्वासन दिया। और जाम को खुलवाया।
ग्रामीण प्रहलाद सिंह व तेजवीर सिंह का कहना है कि पानी में डूबने से किसानों की भैंसों की मौत हुई है। सरकार द्वारा किसानों को राहत राशि प्रदान कराई जायें। और गोवर्धन ड्रेन की सिचाई विभाग द्वारा सफाई कराई जाये। सीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही होगी।ं और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किये जायेगें।













Related Items
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?
इटली के पास जहाज डूबने से 11 की मौत, 60 से ज्यादा लापता