BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : बीस यात्री घायल चार की हालत गंभीर

मथुरा।  आगरा-दिल्ली हाईवे पर उस समय बडा हादसा हो गया जब पश्चिम बंगाल से वृंदावन जा रही श्रद्घालुओं से भरी बस पलटी गयी। हादसा उस समय हुआ जब बस का टायर अचानक फट गया। हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हुई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिम बंगाल से मंदिरों के दर्शन के लिए एक बस में सवार होकर श्रद्धालु निकले थे। मंगलवार को आगरा में विभिन्न स्थलों को देखा था। बस बुधवार को सुबह मथुरा-वृंदावन के लिए यात्रियों को लेकर निकली थी।
  हादसा बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। सभी यात्री आगरा में ताजमहल देखने के बाद मथुरा की ओर जा रहे थे। तभी शहजादपुर गांव के पास अंडरपास पुल पार करते ही बस का अगला पहिया पंचर हो गया और बस असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पलटने के बाद डिवाइडर के दूसरी ओर पहुंच गई। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस हिंदुस्तान काॅलेज की एक बस छात्रों को लेकर जा रही थी। छात्र नीचे उतरे और बस से यात्रियों को बाहर निकाला। काफी देर की मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्य ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में भर्ती कराया। दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि हादसा किसी वाहन को ओवरटेक करते समय हुआ और हादसे के दौरान बस का टायर फट गया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More