BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मथुरा। रीजेंसी गार्डन बीएसए कॉलेज के सामने आयोजित कार्यक्रम में लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। चीन के राष्ट्रपति शीजंपिंग का पुतला फूंक कर अपना रोष व्यक्त किया। बडी संख्या में लोगों ने रीजेंसी गार्डन पर एकत्रित होकर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नम आंखों से याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभा में दो मिनट का मौन रखा।  विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि चीन की यह कायरानापूर्ण हरकत है। इसकी निंदा की जाए उतनी कम है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा हुआ है, हम इस घटना की घोर निंदा करते हैं। 

श्वेता शर्मा ने कहा चीन को इसके परिणाम भुगतने होंगे पूरा देश आज सेना के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हुआ है। चीन को इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्र शर्मा एड. ने कहाकि चीन की इस ओछी हरकत के लिए हम चीन से जरूर बदला लेंगे सभी लोग देश के साथ हैं। ओम बिहारी उपाध्याय, मनोज शर्मा, चंद्र  मोहन दीक्षित, बृजेश शर्मा, रामगोपाल शर्मा, सत्यदेव शर्मा, सुनीता उपाध्याय, सरोज गोला, अर्जुन पंडित विनोद पांडे, अनूप चतुर्वेदी, भानु शर्मा, डॉ. एके सैनी, हरवीर चैधरी, अनिल सोनी, चंद्र प्रकाश अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


 वहीं दूसरी ओर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। जिसमें बॉबी राघव, पुनीत राघव, विशाल शर्मा, राहुल राजपूत, चंद्रहास सिंह, विजय सिंह, जीतू ठाकुर व मुकेश शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे। मंडल महामंत्री बॉबी राघव व जिला उपाध्यक्ष छात्र संघ पुनीत राघव ने  चीनी सामान का वहिष्कार करने के लिए सभी देशवासियों से विनती की और आश्वासन दिलाया कि जंग जैसे हालात में भारतीय किसान यूनियन भानु का प्रत्येक सिपाही अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More