BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : ट्रैक्टर ने रौंद दी बाइक, हादसे में दो युवकों की मौत

मथुरा। असुरक्षित सडकें, अनियंत्रित ट्रैफिक और कोहरे की दस्त मल कर सर्दियों के मौसम में सफर को बेहद दुरूह और कई बाद जिंदगी के लिए दर्द भरा बना देती हैं। अभी सर्दी ने ठीक से दस्तक नहीं दी है लेकिन रात में धुंध छाने लगी है। ऐसे मौसम में हर साल सडक हादसों की संख्या में इजाफ हो जाता है।
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत हाथरस रोड पर तेजी से आ रहे ट्रैकर ने बीती रात बाइक को रौंद दिया। हादसा होते ही बाइक दो टुकड़ों में बंट गई। बाइक सवार दोनों युवकों की इस हादसे में मौत हो गई। हाथरस रोड पर थाना राया क्षेत्र के गांव सरूआ जंगली निवासी लक्ष्मण और गोपाल वृंदावन से रात करीब ग्यारह बजे गांव के लिए वापस जा रहे थे। राया-कूम्हां के बीच में कोयल गांव के समीप डंपर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दोनों मोटरसाइकिल से गिर गए और डंपर ने कुचल दिए। दोनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। डंपर में बालू भरी हुई थी। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दोनों वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर पर कंठी माला बेचने का काम करते थे। ्रइस हादसे की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आगरा दिल्ली हाइवे पर एक की मौत
दूसरे हादसे में थाना फरह क्षेत्र के गांव रैपुराजाट के समीप बीस पच्चीस वर्षीय युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया। युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। इंस्पेक्टर फरह शेर सिंह ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरीर कोतवाली में तैनात घायल सिपाही ने तोड़ दम
सडक हादसे में घायु हुए सिपाही ने उचार के दौरान दम तोड दिया। सुरीर कोतवाली में तैनात सिपाही यतेंद्र कुमार दीपावली पर थाना हाईवे क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान सिपाही ने दम तोड़ दिया। उनका उपचार आगरा में चल रहा था। यतेंद्र सिंह एका फीरोजाबाद के रहने वाले थे।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More