BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौंख में तीन और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई नौ

सौंख। कस्बा में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर जिला प्रशासन खासा चिंतित दिखाई दे रही  है। मंगलवार को तीन युवकों की पाॅजिटिव आने से कस्बा में हडकंप मच गया है। इसे लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने संक्रमितों केे घर से ढाई सौं मीटर के एरिया कोे हाॅटस्पाॅट की कार्यवाही की है।

मंगलवार की सुबह 38 वर्षीय मेडीकल संचालक का नौकर, 50 वर्षीय व्यापारी नेता, और 32 वर्षीय शिक्षक संक्रमितों के संपर्क में आने से पाॅजिटिव रिपोर्ट आयी है। तीन समेत कस्बा में सक्रमितों की संख्या 9 हो गई। नगर पंचायत द्वारा लुहार बाजार, पुन्ना थोक, सहजुआ थोक, कपड़ा बाजार आदि क्षेत्रों में हाॅटस्पाॅट की कार्यवाही की गई है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी ने संक्रमितों की घरों पर पहुंच कर जानकारी ली।

अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कस्बा में बढ़ती संक्रमितों की संख्या को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशन में हाॅटस्पाॅट बनाकर संक्रमितों के ढाई सौ मीटर एरिया को सील किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. रूपेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि  संक्रमितों की संपर्क में आये लोगों की जानकारी जुटा कर सैंपलों की कार्यवाही की जायेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More