देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा महानगर विकास समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली रोड स्थित मथुरा समिति के कार्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मथुरा जनपद के सभी प्राइवेट स्कूलों में तीन माह की फीस मांफ करने की मांग की। साथ ही जनपद में तीन माह के बिजली के बिल माफ किये जाने की उठ रही चैतरफा मांग को भी अपना समर्थन दिया।
मथुरा महानगर विकास समिति के पदाधिकारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांध कर और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार जिला प्रशासन से तीन माह की फीस व तीन माह के बिजली के बिल जल्द मांफ किये जाने की मांग की। जनपद में नो स्कुल नो फीस का अभियान चलाया जा रहा है। मथुरा महानगर विकास समिति के अघ्यक्ष दिनेश आन्नद पापे, मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान संकट की घड़ी में करोड़ों कमाने वाले प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन का ड्रामा बंद कर तीन माह की फीस लेने की व्यवस्था न करें। मथुरा जनपद की जनता से अपील की और नारा दि या आओ आवाज उठाएं कौन-कौन साथ हैं। दिनेश आन्नद पापे ने कहाकि इस भयंकर महामारी ने जनता की कमर तौड दी है। जनता के पास कमाने का कोई साधन नहीं है तीन माह की फीस कहां से लाये अब स्कूल वाले फीस का दबाव बना रहे हंै जिसकी निन्दा करते हैं, उन्होंने कहाकि जल्द ही प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन ने इस और ध्यान नहीं दिया तो लॉकडाउन के खुल जाने के बाद मथुरा महानगर विकास समिति बडे जनआंदोलन को मजबूर होगी। जिसकी सारी जिमेदारी जिला पसाशन की होगी। जो स्कूल इस महामारी में भी फीस मांग रहे हैं क्यों न उनकी पिछले तीन साल की ऑडिट रिपोर्ट मांग ली जाए, यदि स्कूल घाटे में चल रहा है तो सभी अभिवावक फीस दे देंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार और उर्जा मंत्री से मांग की कि तीन माह का बिजली का बिल माफ कर दिया जाये।













Related Items
Support to Agnipath scheme, Dept of School Education & Literacy announces a special Programme
Pradhan Mantri Grameen Kalyan Anna Yojana extended for five more months from July to November
Cabinet approves additional foodgrain under Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana for next five months