BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : दंपती समेत तीन की मौत

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार और सुबह का समय बडे हादसे की पटकथा लिख रहा है। शनिवार की सुबह भी यह सब हुआ। सुबह करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 107 पर आगरा से नोयडा की तरफ जा रही टोयोटा इटियोस नंबर एचआर06 जेड 6512 दुर्घटनाग्रस्त हो गई गई, दुर्घटना में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार एमपी चतुर्वेदी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कार में बुरी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमेर चंद्र पुत्र वीर सिंह (42), जयश्री दीप पत्नी सुमेर चंद (40) निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर, चालक अमित कुमार पुत्र राकेश पाल निवासी दादरी, संजीव पाल पुत्र दर्जाराम निवासी दादरी कार से रायपुर (छत्तीसगढ़) से यमुना एक्सप्रेस वे पर होते हुए यमुनानगर हरियाणा जा रहे थे।माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।

संजीव घायल हो गए। ड्राइवर अमित यमुनानगर का रहने वाला था। घालयों को पहले लक्ष्मीनर स्थित भाष्कर हास्पीटल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप घायल संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More