BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : जनपद में ऐसा रहा लाकडाउन का पहला दिन

मथुरा। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जनपद मथुरा को लॉक
डाउन कर दिया गया है। जिलाधिकारी सर्वज्ञ मिश्र ने निर्देश दिये हैं कि एक स्थान पर दो व्यक्तियों से ज्यादा एकत्रित नही होंगे। धर्म नगरी मंे लाकडाउन का पहला लोगों के लिए कौतुहल भरा रहा। सुबह लोग खरीदारी के लिए निकल पडे कई स्थानों पर भीडभाड रही, वहीं जनपद की सीमाओं के साथ ही मथुरा शहर को जाने वाले प्रमुख मार्गों को भी देहात से काट दिया गया। नगर निगम की सीमाओं को जोडने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरीकेडिंग कर लोगों को रोक दिया गया। एनएच टू, यमुना एक्सप्रेस वे पर भी आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पूरे दिन पुलिस की गाडियां देहात क्षेत्र में भी दौडती रहीं। लोगों  को घरों के अंदर  रहने की हिदायत दी जाती रही।
उन्होंने बताया है कि लॉक डाउन में आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन, खाद्य सामग्री, कृषि उत्पादन एवं उनसे सम्बन्धित निर्माण इकाईयां एवं उनके थोक एवं फुटकर विक्रेता की दुकान खुली रहेंगी। दवा की दुकान, चिकित्सकीय उपकरण सामग्री एवं दवाईयों की निर्माण इकाईयां, पशु चिकित्सा एवं पशु आहार से सम्बन्धित इकाईयां एवं उनके विक्रेता की दुकान, पेट्राल पम्प, एलपीजी गैस, ऑयल एजेन्सी तथा इससे सम्बन्धित गोदाम एवं परिवहन के साधन, ई-कॉमर्स खाद्य वस्तु एवं डिलिवरी, ग्रॉसरी, बैंक, एटीएम, बीमा कम्पनियां, डाक सेवाएं आदि खुली रहेगीं। श्री मिश्र ने आगे बताया कि टेलीफोन, इंटरनेट, डेटा सेन्टर, नेटवर्क सर्विसेज, आईटी इनेबिल्ड सर्विसेज,
आपात कालीन सेवाएं, अग्निशमन, सिविल डिफेन्स, सूचना एवं जनसर्म्पक, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा एवं राहत, राज्य सम्पत्ति विभाग, खाद्य एवं रसद (फल, सब्जी, दूध, डेरी, किराना, पेयजल नगर विकास, ऊर्जा यथा बिजली के कार्यालय, बिलिंग सेन्टर, कार्मिक विभाग, जिला प्रशासन, ग्रह एवं गोपन, कारागार, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खुले रहेगें। सामग्री आपूर्ति वाले वाहन, चीनी मिलों के गन्ना सप्लाई करने वाले वाहन आकस्मिक स्थिति में अस्पताल जाने के निजी वाहनों का प्रयोग किया जा सकेगा।

यहां रही पूर्ण बंदी
जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्ध सरकारी उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाए, राजकीय निगम, समस्त व्यापारी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, माल्स, दुकानंे, फैक्ट्रियां, वर्कशाप, गोदाम एवं सार्वजनिक परिवहन (रोडवेज, सिटी परिवहन, प्राइवेट बसें, टैक्सी, ओॅटो रिक्सा आदि पूर्णतया बन्द रहे। श्री मिश्र ने बताया कि इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय में आमजन के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबन्ध है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More