BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : राष्ट्रीय एकता दिवस पर बच्चों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

मथुरा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एक क्रोस कंट्री रेस का आयोजन किया जिसमें। एसएसपी, डीएम के अलावा जिला खेल अधिकारी बमानिया, एनआईएस कोच ब्रज मोहन, जिला कुश्ती संघ मथुरा के सचिव जनार्दन पहलवान, समुराई स्पोर्ट अकादमी के डायरेक्टर रुचि चैधरी, फामा एकेडमी की कोच, सोशल वर्कर व यूथ मोटिवेटर राधिका यादव तथा समुराई स्पोर्ट एकेडमी कोसीकलां के कोच प्रेम पाल पटेल, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाडी व सोशल वर्कर ज्योति सिंह, मथुरा बार के अधिवक्ता फामा व टीएसकेए मथुरा के अध्यक्ष कुस्ती कोच व योगा टीचर चन्द्रवीर सिंह व फामा एकेडेमी मथुरा के सभी बच्चों हरेन्द्र ,नितिन, शिवम, शान्या, मानवी लवानिया, आशा, नन्दिनी सिंह, डौली, गीता, काव्या चैधरी सहित बड़ी तादात में बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों में एक नया जोश तथा उमंग दिखाई दी साथ ही कई अभिभावक भी इस एकता दिवस के अवसर पर मौजूद रहे जिस पर फामा एकेडेमी मथुरा के सदस्यों द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत व प्रशंसा की गई इस अवसर पर मथुरा के कई विधालयों के प्रतिभागी बच्चों ने बड़े ही हर्ष के साथ भाग लिया  जिसमें चंदनवन पब्लिक स्कूल मथुरा,आर बी एस नेशनल पब्लिक स्कूल मथुरा ,एस एस कॉन्वेन्ट स्कूल मथुरा माउण्ट हिल एकेडमी सहित अन्य कई विद्यालयों के छात्र - छात्राओं तथा खेल से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । खेल संस्था फामा के अध्यक्ष , कुस्ती कोच व योगा गुरु चंद्रवीर सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान करने के कदम को गौरवशाली बताते हुए खेल से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास होने के कई पहलुओं पर रोशनी डालते हुए बताया कि भारतवर्ष में प्रतिभाओं की कमी नहीं है , बस जरूरत है उनको निखारने की , जिसमें कि खेलगुरुओं के साथ -साथ अभिभावकों को अपने अपने स्तर से सहयोग करना चाहिये , उन्होंने कहा कि आज के समय में खेलजगत में खिलाड़ियों को अपना भविष्य संवारने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और भारतवर्ष  से कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर विश्व मै भारतवर्ष का ही नहीं अपितु अपने हुनर का लोहा मनवाया है ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More