BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सफाईकर्मी बोले ठेकेदार सिर्फ चार हजार रुपये देता है

मथुरा। नगर निगम मथुरा- वृंदावन द्वारा नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का रविवार को डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने गहन निरीक्षण और पर्यवेक्षण किया। पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई कर्मी विजय पूरी मुस्तैदी से सफाई करते हुए मिले किंतु दूसरे सफाई कर्मी गगन अनुपस्थित पाए गए। नये रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारी सनी बुलाने पर आए तथा दूसरे सफाई कर्मी तोताराम अनुपस्थित पाए गए।

नया रोडवेज बस स्टैंड पर बहुत गंदगी व्याप्त थी। सफाई के निरीक्षण के दौरान पुराना व नया रोडवेज बस स्टैंड पर उपस्थित मिले सफाई कर्मियों द्वारा बताया गया कि हमको ठेकेदार अजय पुत्र मिश्रीलाल केवल प्रतिमाह 4000 देता है, जिसमें बच्चों का लालन-पालन किसी भी स्थिति में संभव नहीं है।

इस संबंध में जब रोडवेज बस स्टेशन प्रभारियों से पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। ठेकेदार अजय द्वारा सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी से भी कम धनराशि दिए जाने के संबंध में सहायक प्रबंधक, रोडवेज, मथुरा को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति की जानकारी चाही ताकि उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही की जा सके। आज रोडवेज बस स्टैंडों पर अनुपस्थित मिले ठेकेदार के माध्यम से तैनात सफाई कर्मियों गगन व तोताराम की सेवाएं समाप्त कराने को कहा गया है। होली गेट पर सफाई के निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी कालीचरण व कुंजीलाल लापरवाही करते हुए मिले तथा निरीक्षण के दौरान सफाई सुपरवाइजर व सफाई निरीक्षक भी मौजूद नहीं मिले।

चैकदारान गली व कानूनगो गली में सफाई कर्मी महेश व संजय झाड़ू लेकर घूमते मिले जबकि मोहल्लों में काफी गंदगी व्याप्त थी। बीएसए रोड पर डूडा के माध्यम से आउटसोर्सिंग के तैनात सफाई कर्मी रेनू व महेश अच्छे से सफाई नहीं कर रहे थे। होली गेट रोड़, बीएसए रोड व नया रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई कर्मियों की लापरवाही व उदासीनता को दृष्टिगत रखते हुए डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने जनता के बीच खुद झाड़ू लगाकर बताया कि किस तरह झाड़ू लगाकर सफाई की जानी है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर स्वयं झाड़ू उठाने में शर्म नहीं होनी चाहिए क्योंकि सफाई से ही वर्तमान वैश्विक महामारी कोरोना व वर्षा ऋतु में होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव संभव है। शेष स्थानों पर सफाई निरीक्षक, सफाई सुपरवाइजर व सफाई कर्मी पूरी तरह मुस्तैद दिखे। लापरवाह सफाई कर्मियों के संबंध में आख्या जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

सफाई व्यवस्था देखने के अलावा बाजारों में भ्रमण कर डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय द्वारा मिनी लॉकडाउन की स्थिति को भी देखा और परखा गया। चैक बाजार में लगी सब्जी मंडी में सैकड़ों की संख्या में सुबह 8 बजे उपस्थित भीड़-भाड़ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाए जाने पर सब्जी मंडी तत्काल बंद करा दी गई। कृष्णा नगर बाजार में मोहन मिष्ठान भंडार के पास इकट्ठे मजदूरों की भारी भीड़ को हटा दिया गया क्योंकि इनमें से तमाम मजदूर बिना मास्क अथवा फेस कवर लगाए सटकर खड़े थे।

स्टेट बैंक चैराहे से मथुरा जंक्शन की ओर जाने वाली रोड पर आज खुली हुई कई दुकानें भी बंद कर दी गईं। चैक बाजार में खुले मिले हेयर सैलून  को भी बंद कराया गया। नया रोडवेज बस स्टैंड पर बिना मास्क लगाये मिले मथुरा डिपो के चालक जितेंद्र कुमार तथा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क कुमारी रत्नेश पर पृथक-पृथक 500 का जुर्माना आरोपित किया गया।

आरोपित जुर्माना की वसूली संबंधित स्टेशन प्रबंधक एवं प्रभारी करके कोविड-19 कोष में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने पुनः स्थानीय जनता से अपील की है कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अनावश्यक जुर्माने से बचने के लिए मास्क अथवा फेस कवर अवश्य पहनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More