देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के साधुओं की हुई हत्या में जूना अखाड़े के संतों का क्रोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। वृंदावन के संत समाज ने सोमवार को भी साधुओं की हत्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया था, वहीं मंगलवार को वृन्दावन के धर्म रक्षा संघ की एक बैठक में जूना अखाड़े के सचिव श्री महंत कालका नंदगिरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के संतों की हुई निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भविष्य में महाराष्ट्र कूंच करने की रणनीति पर विचार किया गया। धर्म रक्षा संघ के मार्गदर्शक एवं जूना अखाड़ा के सचिव प्रज्ञानंद महाराज ने कहा कि हमारे अखाड़े के संतों की हत्या दुःखद और हृदय विदारक करने वाली है, ऐसे संकट काल में सभी अखाड़ों को एक साथ आकर घटना के खिलाफ सक्रिय होकर सन्त समाज की एकता को प्रदर्शित करना चाहिए। जूना अखाड़े के महंत कालका नंद गिरी महाराज ने कहाकि संतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा। निर्वाणी अनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र में साधुओं के साथ ऐसा बर्ताव पुलिस के संरक्षण में हुआ है, साधुओं की निर्ममता से पीट-पीटकर हत्या की गई है, इस घटना से संत समाज में भारी आक्रोश है, लॉक डाउन के बाद संत समाज निर्णय लेगा तथा इन अपराधियों को या तो फांसी की सजा दी जाए अन्यथा संत समाज को सौंप दिया जाए। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि धर्म रक्षा संघ वृन्दावन से हजारों की संख्या में साधु संत एवं धर्म योद्धा महाराष्ट्र के पालघर के लिए कूच करने की तैयारी में है, बस हमें ऊपर से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के आदेश का इंतजार है, नया उदासीन अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रूद्र देव आनंद महाराज ने कहा कि धर्म रक्षा संघ और वृन्दावन का संत समाज महाराष्ट्र कुछ की ठोस योजना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए तैयारी कर रहा है।
बजरंग दल ने महाराष्ट्र सरकार के प्रति जताई नाराजगी
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की मासिक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत की गई बैठक के प्रारंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता को श्रद्धांजलि दे कर शोक व्यक्त किया गया। वहीं बैठक के दौरान महाराष्ट्र के पालघर में हुए जघन्य हत्याकांड पर रोष व्यक्त करते हुए लॉकडाउन समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन देने का निर्णय किया गया है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताआंे ने तय किया है कि लॉक डाउन खुलने के बाद पालघर के लिए प्रस्थान करेंगे और सामूहिक हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की महाराष्ट्र सरकार से मांग करेंगे। बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह, जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद, बजरंग दल संयोजक विकास दीक्षित, शेलू चैधरी, डॉ सतीश, मोहित, दीपक आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से मोजूद रहे।













Related Items
इन विशेष समयों में हनुमान चालीसा का पाठ करने से बढ़ता है आत्मबल और दूर होती हैं जीवन की बाधाएं
सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रविवार व्रत, जानें सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर