देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। देशभर से मीडियाकर्मियांे के कवरेज करते हुए कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने की सूचनाओं ने उन परिवारों की चिंता बढा दी है जिनके परिजन इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। खास कर वह मीडियाकर्मियों को खतरा ज्याद है जो फील्ड में हैं और लगातार नये लोगों के संपर्क में आ रहे हैं। वह मीडियाकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं जो कार्यालयों में है, वह लगातार फील्ड में काम कर रहे अपने सहयोगियों के संपर्क में आते हैं। अभी तक सरकार की ओर से इस दिशा में कोई खास घोषणा नहीं हुई। जबकि कुछ समाजसेवियों के कोरोना वारियस मीडियाकर्मियों की सुरक्षा की ओर ध्यान दिया है।
माथुर चतुर्वेद परिषद के बैनरतले से प्रमुख युवा उद्योगपति रंजीत चतुर्वेदी एवं महेश पाठक की ओर से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईजेयू) से जुडे मीडियाकर्मियों व नियो न्यूज के कोरोनवारिसर्य का सम्मान कर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए किट सैनिटाइजर मास्क आदि दिये गये। इसके लिए कलक्ट्रेट स्थित लोकनिर्माण विभाग के गैस्ट हाउस में माथुरा चतर्वुेद परिषद की ओर से मीडियाकर्मियों के सम्मान मे कार्यक्रम आयेाजित किया गया। जिसमें मीडिया कर्मियों को कोरोना से सुरक्षा की जरूरी वस्तुएं प्रदान की गईं। रंजीत चतुर्वेदी ने कहाकि संकट के समय में मीडियाकर्मियों से समाज हमेशां उंचे मापदंडों की उम्मीद रखता है। कोरोना महामारी के दौर में भी यही देखा जा रहा है। बिना किसी सुरक्षाकवच के मीडियाकर्मी अपने राष्ट्र धार्म को निभा रहे हैं। इस बीच सरकार और समाज इस ओर ध्यान ही नहीं देता कि मीडियाकर्मी देव दूत नहीं हैं। यह भी इनसांन हैं और कोरोना महामारी इन्हें भी चपेट में ले सकती है। कोरोना से लडी जा रही इस लडाई में अभी तक मीडियाकर्मियों के योगदान को वह मान्यता नहीं मिली है जो दूसरे कोरोना योद्धाओं को मिल रही है। समय की जरूरत है कि समाज के सभ्रांत लोग आगे आएं और चैथे स्तंभ को मजबूती दें। माथुर चतुर्वेद परिषद ने इसी सोच के साथ छोटा सा प्रयास किया है। अभी हम सुरक्षा की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं। भविष्य में ये प्रयास और बडे रूप में देखने को मिलेंगे। एडीएम प्रशासन सतीश त्रिपाठी ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों एवं समाचार वितरकों का सम्मान करते हुए कहा कि आज के समय में मीडिया बंधुओं का कार्य अतुलनीय है उनका सम्मान होना चाहिए उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकारों को कोरोना संक्रमण बचाव की किट भी भेंट की गई । माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि आज के इस महासंकट के दौर में पत्रकारों का कार्य अतुलनीय और वंदनीय है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईजेयू) के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने कहाकि मीडिया के लिए यह संक्रमण काल है। सरकार को मीडियाकर्मियों को कोरोना वारियर घोषित कर बीमा कवर देना चाहिए। मीडियाकर्मियों के लिए संकट के इस दौर में आर्थिक पैकेज की जरूरत है। हमारा संगठन इस मांग को हर स्तर पर उठा रहा है। इस दौरान , दीपक चतुर्वेदी बैंकर, शिवशंकर शर्मा, प्रकाश सैनी, लोकेश चैधरी, सुमित गोस्वामी , रमेश चंद ,मोहम्मद सलमान , कल्लन पण्डित , ब्रिन्देश चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।













Related Items
Maharashtra govt to provide Rs. 5 lakh assistance to children who have lost their parents during Corona period
Tamil Nadu Govt extends investment period for establishing liquid medical oxygen plants in State upto 31st December, 2022
IT Companies to give double salary hike post a period of delays