BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद, ग्रामीण भी हो रहे जागरूक

मथुरा। लाकडाउन में पुलिस चप्पे चप्पे पर मुस्तैद है। ग्रामीण भी अब जागरूक हो गये हैं। यही वजह है कि ग्रामीण पुलिस की हर संभव मदद कर रहे हैं।
लॉकडाउन के बाद भी अवैध रूप से मीट बेचा जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने मीट बेचने वाले चार युवकों को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।बुधवार को सुबह के समय चार युवक राया क्षेत्र के गांव नगला जंगली में बाइक पर मीट लेकर बेचने के लिये आये हुए थे। इसका शक होने पर ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इसकी भनक लगने पर चारों युवकों ने भागने का प्रयास किया। तभी कुछ लोगों ने पीछा करके चारों युवकों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से बोरे में भरा मीट भी बरामद हुआ है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने रिपोर्टिंग पुलिस चैकी बिचपुरी को देदी। गांव पहुंच कर पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया।  चैकी प्रभारी विक्रांत कुमार ने बताया कि पकडे गए युवकों ने अपने नाम राजू, नब्बू, मुस्तकीम और रशीद निवासीगण जवाहर अलीगढ़ बताये हैं। सभी के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से मीट बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
 थाना गोविंदनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को पकड़ा। कागजात न देने पर जांच की तो पता चला कि बाइक पर नम्बर स्कूटी का डाल कर चला रहा था। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर चालान किया है।बुधवार को सुबह गोविंदनगर पुलिस पुलिस चैकी मसानी पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक लेकर आ रहे व्यक्ति को रोककर बाइक के कागजात मांगे तो वह सकपका गया। पुलिस ने शक होने पर बाइक पर डाले गये नम्बर को ऐप के माध्यम से चेक किया तो पता चला कि यह नम्बर किसी स्कूटी का है। आरोपी बाइक पर स्कूटी के नम्बर डाल कर चला रहा था। पूछताछ के दौरान पकड़े व्यक्ति ने अपना नाम मान सिंह निवासी पुष्प बिहार, राधे श्याम कॉलोनी, गोविंद नगर बताया। पुलिस ने चोरी की बाइक व धोखाधड़ी कर स्कूटी का नम्बर डालने के आरोप में पकड़े गये व्यक्ति का चालान किया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More