BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोविड-19 से बचने का सबसे आसान उपाय सोशल डिस्टेंसः जिलाधिकारी

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने आज कोटे दारों द्वारा राशन वितरण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोटेदारों को हिदायत देते हुए कहा कि सुचारू रूप से राशन का वितरण सुनिश्चित करें। सेनेटाइजर का भी उपयोग आने वाले लोगों से करायें तथा सामाजिक दूरी का भी अनुपालन अवश्य ही सुनिश्चित करायें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न हो, इसका ध्यान रखें, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।  जिलाधिकारी ने लोगों को सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने के साथ ही उनके हाथों में सेनेटाइजर लगवाया। वितरण कार्य हेतु नोडल अधिकारी भी नामित हैं, जिनकी उपस्थिति में वितरण का कार्य किया गया है। पीओएस मशीन के माध्यम से वितरण का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के कार्य करने और कार्ड धारकों को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को निर्धारित मानक के अनुरूप खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें।  
कोरोना वायरस के दृष्टिगत केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लाॅक डाउन में डीग गेट पर अन्त्योदय कार्ड धारकों को डिस्टेंश का अनुपालन सुनिश्चित कर राशन वितरण करवाया गया और कहा कि घर से तभी निकलें जब बहुत ही जरूरी काम हों अन्यथा घर में ही रहें, जिससे लाॅक डाउन का शत प्रतिशत पालन हो सके।
श्री मिश्र ने वृन्दावन स्थित डाॅ. हेडग्रोवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। जिसमें साफ-सफाई और अन्य कार्यों पर नाराजगी प्रकट करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यों में तेजी लाकर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में आने वाला पोजिटव मरीज को क्वांरटाइन किया जा सके। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने कोसीकलां में भी आम जनता से अपील करते हुए कहा कि राशन लेते समय डिस्टेंश का विशेष ध्यान रखा जाये और बिना जरूरी काम के घर से न निकलें।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गोविन्द नगर, वृन्दावन, कोसीकलां क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर लॉक डाउन के दौरान रहने वाली व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा प्रातः सात से ग्यारह बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद के दौरान एक मीटर के फासले पर व्यवस्थित होकर खरीदें तथा सोशल डिस्टेंश का विशेष ध्यान रखें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने लाॅक डाउन के दौरान मथुरा के स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस व जिला प्रशासन को सहयोग करने के संबंध में उनका आभार व्यक्त किया तथा हिदायत दी कि अनावश्यक रूप से लाॅक डाउन का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More