BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

थाना बलदेव में विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट, रात में हुई घटना

मथुरा। बल्देव के मडोरा बिजली घर से जुडे 12 गांवांे की बिजली आपूर्ति बाधित है। विभाग आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहा है। शुक्रवार की रात को मडोरा में चोर 33 केवी की विद्युत लाइन से करीब 500 मीटर के बीच में तार काट कर चोरी कर ले गये।

इसके बाद से भी बिजली घर से जुडे करीब 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप पडी हुई है। जो लाइन काटी गई है वह गोकुल से मडोरा के लिए जा रही थी। इसी क्षेत्र में बरोली पर दो महीने पहले चोर बिजली के तार काट ले गय थे, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाही नहीं की है।

एसई देहात विनोद गंगवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन के तारों की चोरी बेहद संगीन अपराध में आते हंै। उसी के मुताबिक पुलिस का इसे गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए हमारे कर्मचारी रात में पैट्रोलिंग करेंगे, पुलिस को भी गस्त बढानी चाहिए। बल्देेव के अलावा, नौेहझील, फरह और हाइवे के आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं समाने आ रही हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More