देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा में बढ़ते संक्रमण के चलते ध्रुवघाट श्मषान स्थल संचालन समिति वर्चुअल बैठक समिति अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिसमें प्रषासन द्वारा कोविड से मृत्य व्यक्तियों को अन्तिम संस्कार के लिए उचित प्रषासनिक व्यवस्थओं के लिए 24 घण्टे कार्यरत रहने वाले कन्ट्रोल रूम व कर्मचारियों की व्यवस्था व अक्षम व्यक्तियों को मृत्य क्रिया के लिए आर्थिक मद्द का आष्वासन देने पर हर्ष व्यक्त किया। समिति ने पूर्व कि भांति हर सम्भव मद्द का भरोसा दिलाया।
बैठक कि अध्यक्षता करते हुये समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि एक वर्ष से भी अधिक समय से जारी इस प्राकृतिक आपदा में समिति संक्रमण से मृत्य व्यक्तियों के अन्तिम संस्कार की अच्छी से अच्छी सुलभ व्यवस्था कर रही है। किन्तु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस दौरान मृतक के परिजनों से की जा रही अवैध वसूली के कारण आयुक्त से इस व्यवस्था में निगम के सहयोग की बात रखी गयी थी। जिससे उनके द्वारा सहमति से मानकर व्यवस्था कि गई है।
समिति संरक्षक गोपेष्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि वर्षों से समिति अपने साधनों द्वारा ही लावारीस व आर्थिक स्थिति से कमजोर शवों का अन्तिम संस्कार करती आ रही है। अब निगम द्वारा कोरोना संक्रमण से मृत्य व्यक्तियों के अन्तिम संस्कार में आर्थिक सहयोग प्रषसंनीय है। समिति उपाध्यक्ष राधामोहन पाराषर व उमाषंकर अग्रवाल एडवोकेट ने निगम कि व्यवस्था को अच्छा बताते हुए इसकी निरन्तरता व देखभाल सक्षम अधिकारीयों से नियमित कराते रहने कि बात कही।
समिति के प्रबन्धमंत्री शषिभानु गर्ग ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी का ध्यान रखते हुये समिति द्वारा इस संक्रमण कि व्यापकता को देखते हुए आगामी योजनानुसार समिति द्वारा संचालित यमुना पल्लीपार स्थित महाराजा अग्रसेन श्मषान स्थल को नगर निगम के सहयोग से तैयार कराया जा रहा है। जहां लकड़ी कि व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय, मूत्रालय, स्नानघर, टीनषेड आदि का कार्य चल रहा है।
बैठक का संचालन करते हुए समिति के मंत्री अनिल मित्तल ने कहाकि वर्तमान में हम अपने स्तर से प्रतिदिन 40 सेे 50 शवों का अन्तिम संस्कार करा रहे है जहां 24 घंटे हमारे कर्मचारी उपलब्ध रहते है । हम सभी पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक सुविधायें देने के लिये तत्पर है। इस लिये निगम द्वारा इस प्रकार कि योजना लाभप्रद होगी ।
बैठक में उक्त के अतिरिक्त उपमंत्री कैलाष अग्रवाल, सुमनेष अग्रवाल, कोश्कोषाध्यक्ष सतीष अग्रवाल, प्रचारमंत्री योगेन्द्र गोयल, पार्षद हेमन्त अग्रवाल, राजीव कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखें। बैठक में महावीर मित्तल, महेष बंसल, हेमन्त अग्रवाल, वीहेन्द्र गोयल, योगेष यादव, संजय गोबिल, नरेन्द्र गर्ग, महेष काजू, कन्हैया लाल स्वीटी, डा. अषोक अग्रवाल, दिनेष अग्रवाल एड., राकेष अग्रवाल, किषोर मित्तल, तुषार उपस्थित रहे ।













Related Items
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
यूपीएसी में हुआ स्मर्ति का चयन, लोगों ने किया स्वागत
नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के “झटके”, कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव