देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पुराने शहर में लगातार दो दिन कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद पुराने शहर के गोकुरणनाथ तिराह, गोविंद नगर मसानी तिराहा, कच्ची सडक, गोविंद नगर रूपम सिनेमा, रानी की मंडी गोविंद नगर, प्याउ वाली गली, गोविंदनगर बिग बाजार, मेवाती मौहल्ला, अम्बेडकर मूर्ति के पास गोविंद नगर, हिंदुस्तान होटल के बगल में, स्लामिया कालेज के गेट के सामने, कट्टीखाने की गली, कल्लू मल्लू कारखाना कोतवाली, घास मंडी तिराहा कोतवाली, भरतपुर गेट कोतवाली, लालगेट कट कोतवाली, कलक्टर गंज गेट कोतवाली, द्वारिकाधीशवाली गली, पत्रकार मुरारीलाल चतुर्वेदी भाग दलपत खिडकी, नईवाली गली कोतवाली, तेलीवाली गली, होलीगेट चैराहा, सराय कट कोतवाली, गोपालपुरा कट प्रथम कोतवाली, गोपालपुरा कट द्वितीय कोतवाली, वैरियल रेलवे फाटक कट, राधेश्याम धर्मशाला तक के क्षेत्र को पूरी तरह सील किया गया है।
शासन, प्रशासन की घोषणा है कि आप लोग घरों पर रहें आपकी जरुरत का सामान घरों पर ही पहुंचेगा।
इलाके को सील किये जाने के बाद भी शनिवार को लोग सुबह दूध के वर्तन लिए इधर से उधर भटकते रहे। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के लिए जो व्यवस्था की गई है वह दुरूस्त नहीं है। नगर निगम और लालागंज के व्यापारियों की ओर पांच सौ रूपये में जो आवश्यक वस्तुओं के सामान के पैकेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। वह भी लोगों को मिल नहीं रहे हैं। सुनील शर्मा ने बताया कि गाडी के लाउडस्पीकर से अलाउंस किया जाता है और गाडी तेजी से गुजर जाती है। गाडी दोपहर दो बजे के बाद आती है। गाडी के आने का कोई समय भी सुनिश्चित नहीं है। ऐसे में जरूरतमंद कोई सामान लेना भी चाहे तो कैसे ले सकता है। उन्होंने कहाकि गाडी के आने का समय सुनिश्चित किया जाये और गाडी दिन में एक से ज्यादा बार चक्कर लगाये। इस समय क्षेत्र में पीने के पानी की भी समस्या है। लोग पीने का पानी भी खरीदते हैं। इस की भी सप्लाई बंद है। लोर्गों का कहना है कि इन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समय से तथा ठीक समय से कराने की व्यवस्था की जाये साथ ही इस प्रकार के सामान के लिए हेल्पडेक्स के नम्बर को सोशल मीडिया सहित हर जगह बताया जाये ताकि लोग सम्पर्क कर जरूरत का सामान मंगा सकें।
बल्देव क्षेत्र के गांव सेहत पहुंचे अधिकारी
बल्देव क्षेत्र के गांव सेहत में पाये गये कोरोना पाॅजिटिव के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया है। ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। गांव जाने वाले रास्तों पर बेरीकेडिंग कर पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये थे। अधिकारी लगातार गांव का भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी भी गांव का दौरा कर चुके हैं। शनिवार को सीओ महावन विनय चैहान, बीडीओ बल्देव स्वेतांग पांडेय, सीएचसी इंचार्ज डा.विजेन्द्र सिसौदिया तथा एडीसीओ संजीव कुमार गौतम ने गांव का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा।













Related Items
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
इन चीजों के बिना अधूरी रहती है गणपति की पूजा, इन्हें जरूर शामिल करें
औरों में कहाँ दम था ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, नहीं निकल सकती लागत