BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : ठा. प्रियाकांत जू मंदिर पर मनाया गया पूर्णिमा महोत्सव

मथुरा। ठा. श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर पर आयोजित मासिक पूर्णिमा महोत्सव में भक्तों ने मधुर भजनों पर आनंद में नृत्य किया । विभिन्न स्थानों से प्रत्येक पूर्णिमा को आने वाले सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने प्रियाकान्तजू मंदिर पर हाजिरी लगायी । शांति सेवा सभागार में आयोजित भजन संध्या में ब्रज एवं बाहर के भजन गायकों ने राधा-कृष्ण भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । महोत्सव से पूर्व मंदिर पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की ।
भजन संध्या रात्रि नौ बजे से प्रारम्भ होकर देर रात्रि तक चलती रही । दाऊदयाल महाराज ने ‘मेरी हुई श्याम संग प्रीत, ये दुनिया क्या जाने’, तृप्ती देवी, संध्या तौमर ने मेरा मन पंछी बोले उड़ वृन्दावन जाऊँ, बाँके बिहारी की देख छटा, जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया । भजन गायकों में तिलक वर्मा, निरंजन बापू, विष्णु बावरा, प्रीति, अन्नू चड्डा, संतोष राधिका, ज्ञान पंकज, सचिन आदि ने अपनी प्रस्तुति दी ।
प्रियाकान्तजू मंदिर व्यवस्थापक रवि रावत ने बताया कि मंदिर पर प्रत्येक माह पूर्णिमा को उत्सव मनाया जाता है । जिसमें यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि अनेकों स्थान से श्रद्धालु अपनी सहभागिता करते हैं । इस अवसर पर एच.पी. अग्रवाल, गजेन्द्र सिंह तरकर, ओमप्रकाश सोनी, राकेश देशववाल, तरूणदेव, हरीश रेवाड़ी, भोला सिंह, अजय दुबे, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More