BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : प्रवासी मजदूरों से भरी टाटा 407 यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी

मथुरा। मजदूरों को उनके गंतत्व तक पहुंचाने के लिए किये गये कार्यों और दावों के बीच सच्चाई रह रह कर सामने आ रही है। अभी भी प्रवासी मजूदर अपने गांव तक पहुंचने के लिए भटक रहे हैं। इसके लिए वह तरह तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं। भाडे पर टाटा 407 लेकर निकले प्रवासी मजदूर परिवार का मुशीबत ने पीछा नहीं छोडा और यमुना एक्सप्रेस वे पर टाटा 407 पटल गई। हादसे में चार बच्चों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नौहझील थाना क्षेत्र में सुबह माइल स्टोन 64 के निकट चालक को झपकी आ गई। मेटाडोर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। चुनाए लाल, आदर्श, सिद्धार्थ, अनुष्का, खुशी इस हादसे में घायल हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मचारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने गाड़ी को सड़क से हटवाया और घायलों को अस्पताल भेजा। चालक शिवचरन सिंह निवासी गोपालपुर दिल्ली टाटा 407 में मंगलवार की सुबह दिल्ली से बांदा के लिए निकला था। दिल्ली में मजदूरी कर रहे नीरज निवासी जोरावरपुर थाना कमासीन जिला बांदा, पत्नी आरती वर्मा, वीरेद्र सिंह, विजय, सुनीता, चुनाए लाल, आदर्श, सिद्धार्थ, अनुष्का, खुशी आदि काम धंधा बंद होने के कारण अपने परिवारों के साथ गांव जा रहे थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More