देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना से लडने के लिए जिले को कितना पैसा और किस मद में मिला, इसे कहां कैसे खर्च किया गया इसका पूरा हिसाब मांगा है। सचिव शहरी विकास अनुराग यादव ने कलेक्टेªट सभागार में कोविड-19 के संबंध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग को अपने कार्यों में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की सम्पर्क टैªसिंग एवं सैम्पल लेने की प्रक्रिया को और अधिक गति प्रदान की जाये, जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों की पहचान की जा सके।
श्री यादव ने निर्देश दिये कि कोरोना मरीज को लाने वाले व्यक्ति और उसके संपर्क में आये हुए व्यक्तियों की भी आवश्यक रूप से सैम्पलिंग की जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में कोरोना को छोड़कर अन्य बीमारियों के इलाज के लिए प्राईवेट एवं सरकारी अस्पताल आवश्यक रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों को खोला गया है, उनका निरीक्षण करें कि वह सरकार के मानकों के अनुरूप नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
सचिव शहरी विकास ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की सरकार द्वारा निर्धारित की गयी दवाओं को कितने स्वास्थ्य कर्मियों को दी जा रही है, उसका पूर्ण विवरण प्रस्तुत करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिये कि क्वांरटीन में रखने एवं निकालने तथा सर्वे में पाॅजिटिव आने वाले एवं नेगिटिव आने व्यक्तियों के साथ की जाने वाली कार्यवाही की स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके कार्यों में आने वाली समस्याओं को लिखित रूप से अवगत करायें, यदि कोई समस्या नहीं है, तो यह लिखकर दें कि प्रत्येक कार्य भलीभांति चल रहा है। उन्होंने शासन से प्राप्त मदवार कितनी धनराशि आवंटित की गयी और उसमें से कितना व्यय किया गया, उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।
सचिव ने निर्देश दिये कि एपिसेन्टर के 400 मीटर की दूरी पर तेजी से सर्वे किया जाये तथा 200 मीटर की रेंज में डायबिटिक एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों की आवश्यक रूप से सैम्पलिंग की जाये।
बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने हाॅटस्पाॅट में किये गये सर्वे की पूर्ण जानकारी लेते हुए पूछा की अब तक इन क्षेत्रों में से कितने व्यक्तियों की सैम्पलिंग की गयी है और सैम्पलिंग का क्या आधार रखा गया है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक एवं जिन व्यक्तियों में कोरोना के लक्ष्ण दिखायी देते हैं, ऐसे व्यक्तियों की तत्काल सैम्पलिंग की जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, एसीएमओ डा0 राजीव गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
Views on Recent Price Action of Cryptocurrencies : Tesla, RBI and others
Indo-US Climate and Clean Energy Agenda 2030 to Surge Swift Climate Action
AJAY DEVGN CONFIRMS SALMAN KHAN IS NOT WORKING WITH AKSHAY & KJO