देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जाको रखे साईंया मार सके ना कोई, यमुना नदी में चामुण्डा घाट पर तसले में एक नवजात शिशु बहता मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बच्चे की जानकारी दी। कुछ ही समय में पुलिस पहुंच गई। बच्चा सुरक्षित था।
थाना वृन्दावन पर सूचना प्राप्त हुई कि यमुना नदी में चामुण्डा घाट के पास एक नवजात शिशु बह रहा है इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु उप निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा चैकी प्रभारी अद्धा थाना वृन्दावन मौके पर पहुंचे।
यमुना नदी में बह रहे नवजात शिशु को यमुना नदी से निकाला गया यह शिशु जीवत था जो एक तसले में रखा हुआ था यह बच्चा सफेद स्वाफी में लिपटा हुआ था। इस शिशु को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल मथुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आवश्यक कार्यवाही के लिए चाइल्ड लाइन मथुरा को सूचना दी गयी । चाइल्ड लाइन मथुरा की टीम जिला अस्पताल मथुरा में पहुँच गयी है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रामलाल आश्रम पर मिली बालिका अस्पताल से डिस्चार्ज
राया बल्देव रोड पर रामलला आश्रम के पास एक बालिका मिली थी। चाइल्ड लाइन मथुरा की टीम के सद स्य कृष्ण कुमार सोनी ने बताया कि टीम को इसकी सूचना मिली थी। थाना राया पुलिस के साथ वह बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां डा.केके माथुर के देख रेख में बालिका का इलाज हुआ। बालिका को समिति की ओर से बाल शिशु गृह को सौंप दिया गया है।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
MATHURA : खतरे के निशान से पार यमुना का जलस्तर