देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वृंदावन में भागलपुर की सुजाता की सेवाओं की जानकारी ब्रज के बौद्धिक जगत को नहीं। चम्पारण का गांधी पुस्तक चम्पारण के राजकुमार शुल्क के जीवन और सघर्ष की अद्भुत कहानी है।
बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी, भागलपुर में रहने वाली सुजाता वृंदावन में विधवाओं के दुःख को साझा करने केलिए 1200 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं। वृंदावन में टटिया आश्रम के पास सुजाता का दो मंजिला आशियाना है। भागलपुर में पिता द्वारा दी गई जमीन को बेचकर वृंदावन में मकान बनाने का मकसद स्वयं का शांति और कृष्ण भक्ति में लीन होना नहीं था बल्कि कृष्ण भक्ति में लीन विधवाओं को सुख सुविधा देना था। सुजाता तो पूरे देश में घूम घूम कर गांधी जी के सन्देश को सेमीनार और गोष्ठिओं में अपनी तकरीर से दे रही हैं।
समय मिलता है तो वृंदावन आती हैं और कुछ दिन अपने मकान में रह रही करीब एक दर्जन महिलाओं के साथ पूजा पाठ, बातचीत करती हैं और खाती पीती हैं ताकि उन्हें एक परिवार जैसे माहौल का अहसास हो। मकान में एक सेवक भी है जो उनकी अनुउपस्थिति में महिलाओं की सभी जरूरतों का प्रबंध करता है ।
सुजाता का मानना है कि गाँधी जी के अनुशार सम्पन्न लोगों को अपनी आमदनी का 80 फीसदी दूसरों के लिए सामाजिक कार्यों पर खर्च करना चाहिए। मैं तो 30 फीसदी ही कर पाती हूं।
सुजाता के नाना और पिता सब लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था, सो सुजाता को विरासत में देशप्रेम भी मिला और सम्पन्नता भी। सुजाता भागलपुर में प्रोफेसर रहीं, वकालत भी की लेकिन धनोपार्जन के इन ठिकानों से अलग हो देश और समाज के काम करने का बीड़ा उठाया। सुजाता भागलपुर के पास के गांव में एक चेरिटेबिल शिक्षा केंद्र का संचालन करती हैं। महिलाओं की शिक्षा को महत्वपूर्ण मानती हैं। सुजाता की यह सेवा एक दशक से ज्यादा पुरानी है। वृंदावन में सैंकड़ों समाजसेवी है, सैंकड़ों खोजी पत्रकार है लेकिन वृंदावन में सच्चे समाजसेवियों की पहचान कोई नहीं कर पाया। दरअसल, अच्छाइयां ज्यादा दिन दबी ढकी रहती है, सच्चा समाजसेवी इसके प्रचार प्रसार से परहेज भी रखता है। बुराइयां तो हमें आँख मीचे भी दिखाई दे जाती है। सुजाता को सच्चे समाजसेवी की श्रेणी में रखा जा सकता है।













Related Items
जीवन को रोशन करना: जब वृंदावन की विधवा माताओं के जीवन में लौटी दीपावली की रौशनी
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वृंदावन के टीवी हॉस्पिटल परिसर में चला एमवीडीए का बुल्डोजर