BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास

मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल कॉलेज में बी.एड सेक्शन में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। जिसमें बी.एड करने वाले छात्र-छात्राओं को बारीकी से योग की विधा प्रयोग के माध्यम से समझाया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राजेश अग्रवाल, संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता एवं योग शिक्षक जनवेद सिंह ने योग को मंच के माध्यम से प्रयोग के रूप में प्रदर्शित किया। उपस्थित छात्र छात्राओं ने बारीकी से उसका अवलोकन किया और साथ में उन्होंने अभ्यास भी किये। इस दौरान व्यायाम प्राणायाम और आसनों का अभ्यास क्रमबद्ध तरीके से बताया गया और उसके माध्यम से उनको योग को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया। कालेज की प्राचार्य डा. बबीता अग्रवाल ने कहा कि आज के युवा वर्ग में योग का जो रुझान दिख रहा है वह अच्छा संकेत है। भारत सरकार ने भी 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने के लिए एक दिन निश्चित करके अपना कीर्तिमान स्थापित किया है, इससे भी हमारे देश का युवा वर्ग प्रेरित हुआ है, उन्होंने योग को अपने जीवन में उतारने के लिए भी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राजेश अग्रवाल ने कहकि किसी छात्र को योग सिखाते हैं तो वह एक परिवार के लिए योग सीखता है और एक परिवार को प्रेरित करता है और हम किसी छात्रा को योग सिखाते हैं तो वह दो परिवारों को योग सिखाने के योग्य बनती है तो इस शिविर में सबसे ज्यादा संख्या छात्राओं की थी। छात्रों की संख्या उनके मुताबिक कम थी तो समिति को बहुत ही अच्छा लगा के लड़कियों को योग सिखाने का जो मौका मिला है उसके माध्यम से ज्यादातर लोगों को योग का प्रचार और प्रसार हो सकेगा। संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में उपस्थित छात्र छात्राओं को जीवन के प्रति सजग, समाज के प्रति सजग और समाज के प्रति कार्य करने से लेकर खानपान पर विशेष जोर देते हुए योग को अपने जीवन में  उतारने के लिए प्रेरित किया। बीएड विभाग के अध्यक्ष डा. बीके गोस्वामी ने छात्रों को धन्यवाद ज्ञापन देकर सभी को योग के प्रति प्रेरित रहने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से बी.एड की डा. अंजू माला अग्रवाल, डा. दीप्ति गौर, डा. रुचि अग्रवाल, डा. अवशेष कुलश्रेष्ठ, डा. बृजेश बंसल, डा. रत्नेश द्विवेदी, डा. अनिल भाटी, डा. चन्द्रेश अग्रवाल, डा. नीतू अग्रवाल डॉ. नीलम शर्मा, डा. शंभू शरण सिंह, डा. सोनू कुमार जाना मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनकी भागीदारी बहुत ही प्रशंसनीय और सराहनीय रही कार्यक्रम का संचालन डा.अनिल भाटी ने किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More