BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

छात्र अभिभावक कल्याण संघ ने लिया लडाई जारी रखने का निर्णय

मथुरा। छात्र अभिभावक कल्याण संघ की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें बिना स्कूल खुले फीस मांगने व ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले विद्यालयों के खिलाफ द्वितीय चरण की लड़ाई की रूपरेखा तैयार की गई ज्ञात हो कि संघ द्वारा प्रथम चरण में जनपद के पांचों विधायक व सांसद को फीस माफी हेतु ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने की अपील की गई थी जिसके सकारात्मक परिणाम के बाद द्वितीय चरण के आंदोलन के लिए तय किया गया कि शीघ्र ही कानूनी लड़ाई के तहत उच्च न्यायालय में जनहित याचिका के माध्यम से स्कूल नहीं तो फीस नहीं आंदोलन को गति दी जाएगी इसके साथ ही जनपद की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों को ज्ञापन देकर साथ जोड़ा जाएगा व जनपद के सभी पार्टियों के पूर्व मंत्री पूर्व सांसद पूर्व विधायक पूर्व चेयरमैन व प्रमुख व्यक्तियों को इस आंदोलन में पत्र देकर अपने साथ जोड़ा जाएगा व प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने हेतु प्रदेश के सभी सांसदों विधायकों को संचार माध्यम से ज्ञापन देकर सरकार पर दबाव बनाने का भी आग्रह किया जाएगा व आवश्यकता अनुसार आक्रमक रणनीति के तहत धरना प्रदर्शन की भी रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई बैठक में प्रमुख रूप से संघ के संस्थापक शशि भानु गर्ग हेमेंद्र गर्ग सुनील शर्मा जगत बहादुर अग्रवाल बृजमोहन सैनी पार्षद गजेंद्र सिंह विजय प्रकाश राजीव मित्तल अशोक  अंकुर बंसल चतुर्भुज गौतम ओम प्रकाश दिवाकर सुनील मित्रा संत कुमार शर्मा मुन्ना राजपूत कुलदीप सिंह राजू राजपूत नंदलाल सचिन अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More