देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक सत्ता बाजार स्थित श्री गोपाल मंदिर में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता चतुर्वेद ब्राह्मण समाज के कुल गुरु श्री गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधीश्वर डॉ पुरुषोत्तम लाल महाराज ने की। बैठक में कथा प्रवक्ता मुरारी बापू द्वारा श्री कृष्ण बलराम के विषय में की गई अभद्र टिप्पणी पर रोष प्रकट किया गया। अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण बलराम इस चराचर विश्व के नायक हैं उनकी लीलाओं का वर्णन और सार प्रकांड विद्वान भी नहीं कर सकते कलयुगी कुछ कथा वाचको ने अमृतमई कथाओं को पाखंड बना दिया है।
भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण की आलोचना सुनने वाला भी पाप का भागीदार है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शुभ संकेत है कि समाज का युवा ऐसे संवेदनशील विषयों पर चिंतन कर विरोध एवं रोष प्रकट करने को आगे आया है। युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश पाठक प्रदेश महामंत्री पं आशीष चतुर्वेदी ने कहा की समाज की वर्तमान युवा पीढ़ी यदि ऐसे विषयों पर आगे नहीं आएगी तो सनातन संस्कृति पर प्रश्न चिन्ह लगने स्वाभाविक हैं नगर निगम पार्षद रामदास चतुर्वेदी मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पंमोनू गौतम सचिन चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष राजवीर दीक्षित ने कहा कि संपूर्ण ब्रज में मुरारी बापू पर प्रतिबंध लगाकर बहिष्कार करना होगा इसके लिए सभी सामाजिक संगठन एवं सनातन संस्कृति के सृजन करता आगे आए बैठक का संचालन जिला मंत्री गोपाल चतुर्वेदी एडवोकेट ने किया बैठक में प्रमुख रूप से विष्णु दुबे रामकिशन पाठक गंगा पंडित आदेश चतुर्वेदी आशीष शर्मा भागवत आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित भारद्वाज युवा ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक कौशिक गोवर्धन क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल कौशिक बलदेव विधानसभा के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा मथुरा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ उपस्थित थे बैठक को सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन किया गया जिसमें वृंदावन से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा विनोद गौड़ पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ अतुल कृष्ण गोस्वामी पंडित युगल लवानिया वृंदावन नगर अध्यक्ष श्रीकांत बोहरे महामंत्री महेश गौतम जतीपुरा गोवर्धन से श्याम लाल पुरोहित राजेश कौशिक त्रिलोकीनाथ पुरोहित ने गिरिराज मुखारविंद जतीपुरा से पूर्ण समर्थन देकर विरोध किया.













Related Items
जब एक बयान आईना बन जाए
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा