BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एसएसपी ने हमलावरों के गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई

मथुरा। पुराना शहर एक बार फिर गोलियों की तडतडाहट से सहम गया। लोग घरों में दुबक गये। दुकानों के शटर गिर  गये। बजार में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे इलाके में तैनात है। पुराना शहर आपसी वर्चस्व और दबंगई की रंजिश के लिए जाना जाता है तो कई बार बडे अपराधी कारोबारियों को निशाना बनाते रहे हैं। आईजी ए.सतीश गणेश के मुताबिक यह घटना भी पुरानी रंजिश में हुई है।


आईजी आगर रेंज ए. सतीश गणेश भी मथुरा पहुंच गये। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर से बात की। मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज सुबह ये घटना हुई, अब तक की जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले से कोई विवाद था। आज दोनों पक्ष हमलावर हुए। अब तक दो लोगों की मृत्यु हुई है। तीन लोग इसमें घायल हैं। जो लोग घटना को कारित करने वाले हैं उनके नाम मिल गये हैं। क्योंकि उन्होंने दिन दहाडे घटना की है कठोरतम कार्यवाही होगी, इनके खिलाफ एनएसए की भी कार्यवाही होगी।


 सोमवार सुबह दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद बदमाश भाग निकले। सभी बदमाश पैदल ही असलाह लेकर आये थे। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8ः30 बजे बदमाश छत्ता बाजार स्थित गली सेठ भीकचंद में पहुंचे। वहां कुछ लोग बैठे हुए थे। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

उन्होंने गली में मौजूद सुंदर को निशाना बनाकर फायर किए। बीच-बचाव में हमलावरों की गोली बसंत चतुर्वेदी और अन्य को भी लग गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई। तब तक गोली लगने से भीकचंद सेठ गली निवासी करीब 55 वर्षीय बसंत चतुर्वेदी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल सुंदर चतुर्वेदी, सदानंद, केदार और अंकुर को जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सुंदर ने नयति के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


मृतक बसंत चतुर्वेदी के चचेरे भाई का कहना है कि उन्होंने एक बदमाश को दबोचने का प्रयास भी किया तो उसने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। खुद को घिरता हुए देख गोलीबारी करते हुए हमलावर भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनते ही दुकानों के शटर गिर गए। बाजार में सन्नाटा पसर गया, लोग घरों में कैद हो गए। फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई। एसएसपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं।


घायलों के जिला अस्पताल में होने की सूचना पर बडी संख्या में स्थानीय लोग जिला अस्पताल पहुंच गये। इसी बीच आयुष नामक एक हमलावर हाथ में गोली मार कर जिला चिकित्सालय पहुंच गया। उसे देख कर स्थानीय लोगों का आक्रोष बढ गया। मामला बिगडता देख पुलिस ने उसे पकड कर गाडी में बिठा लिया और कोतवाली ले गई। सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि सुंदर और बसंता की मौत हो गई है जबकि दयानंद घायल है। घटना का कारण अज्ञात है। अभी पुलिस जांच कर रही है।

हमलावरों पर एनएसए की कार्यवाही होगीः आईजी


आईजी आगर रेंज ए. सतीश गणेश भी मथुरा पहुंच गये। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर से बात की। मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज सुबह ये घटना हुई, अब तक की जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले से कोई विवाद था। आज दोनों पक्ष हमलावर हुए। अब तक दो लोगों की मृत्यु हुई है। तीन लोग इसमें घायल हैं। जो लोग घटना को कारित करने वाले हैं उनके नाम मिल गये हैं। क्योंकि उन्होंने दिन दहाडे घटना की है कठोरतम कार्यवाही होगी, इनके खिलाफ एनएसए की भी कार्यवाही होगी।


थाना कोतवाली क्षेत्र में छत्ता बाजार में फायरिंग हुई है, फायरिंग में बसंतलाल चुतर्वेदी को गोली लग गई, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तीन लोग और भी घायल हुए हैं, उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। मेरे द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना से सबंधित सभी पहलुओं की जानकारी की जा रही है। परिजनों से बात की जा रही है। घटना से पहले या घटना के बाद क्या हुआ का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-डा.गौरव गोवर, एसएसपी मथुरा

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More