BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : दो उपनिरीक्षक समेत पंद्रह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दिया पांच हजार का इनाम

सौंख। लाॅकडाउन में राजस्थान की ओर से मथुरा सीमा में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले प्रवासी मजदूरों को रोकने और उच्चाधिकारयिों के आदेशों का कर्तव्यनिष्ठ के साथ पालन करने पर दो उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने पांच हजार रूपए के इनाम और प्रशस्ति पत्र की घोषणा की है। रविवार को राजस्थान ओर से आये प्रवासी मजदूरों के बिना सूचना के प्रवेश रोकने के दौरान जिन पुलिसकर्मियों की अपने फर्ज प्रति जिस प्रकार की कार्यशैली रही। उन पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने पांच हजार रूपए के इनाम और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। उनमें जाजनपट्टी चैकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, थाना मगोर्रा के उपनिरीक्षक अनुज तिवारी व प्रेमपाल, मुख्य आरक्षी योेगेश कुमार, जयचंद सिंह, कांस्टेबल जगवीर सिंह, योगेश कुमार , अवशेध कुमार, अभिमन्यु, सुरेश,  विश्व प्रताप सिंह, अजय सिंह, सुनील, लखन पुलिस कर्मी शामिल है। माना जा रहा है कि जिस प्रकार राजस्थान सकी ओर से उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसने से अनाधिकृत लोगों को रोका जा रहा है। वह कोरोना के विरूद्ध  संघर्ष में सहायक होगा। इन सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका को हालिया घटनाक्रम के परिपेक्ष में काफी सराहा जा रहा है। इससें पुलिस महकमा में हर्ष की लहर है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More