BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में सर्वे पर दिया जाये विशेष ध्यान

मथुरा(मंजुल वत्स)। मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने जिलाधिकारी कक्ष में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिये कि अन्र्तराज्यीय सीमाओं पर पैनी नजर रखी जाये और बहुत अधिक आवश्यक न हो तब तक किसी को सीमाओं के अन्दर प्रवेश न करने दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिये जनपद में बाहर से आये लोगों की जांच करायी जाये तथा एएनएम एवं आशाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर की जांच करायी जाये, जिससे बाहर से आने वाले लोग एवं बीमार लोगों की सही-सही रिपोर्ट प्राप्त हो सके। मण्डलायुक्त ने जनपद में बनाये गये एल-1 अस्पताल के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि अस्पताल में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्टिव एवं अनएक्टिव क्वांरटाइन किये गये लोगों को अलग-अलग रखा जाये तथा आईसोलेशन वार्ड में कार्यरत कर्मचारियों को हाॅस्पिटल के पास के क्षेत्रों में ही रखा जाये। श्री कुमार ने निर्देश दिये कि जनपद में बाहर से आये हुए मजदूर, निराश्रित एवं गरीब लोगों को दोनों टाइम भोजन की व्यवस्था की जाये तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने दिहाड़ी, ठेला, रिक्शा चालक, खोमचा आदि मजदूरों के खाते में भेजे जाने वाली धनराशि पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि कोई पात्र व्यक्ति शेष न रह जाये। बैठक में आईजी ए गणेश ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर को निर्देश दिये कि लाॅक डाउन का पालन प्रत्येक दशा में कराया जाये तथा बेवजह घर बाहर घूमने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण सचिव ईश्वर चन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्ति शेखर सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More