BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सपाईयों ने मनाया अपने मुखिया का 82 वां जन्मदिन

मथुरा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश से मनाया। पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौेन की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा।


टाउनशिप स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर 82 वें जन्मदिन पर केक काट कर गोष्ठी का आयोजन किया। भगवान से लंबी उम्र की कामना की गयी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह एवं तनवीर अहमद एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि नेताजी गरीबों के मसीहा थे उन्होंने अपने जीवन में गरीबों की हित योजनाओं को बनाया अपने सिद्धांतों में गरीबी उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया उनके उन्हीं सिद्धांतों पर आज भी समाजवादी पार्टी दवा पढ़ाई शिक्षा एवं रोजगार पिछड़े अल्पसंख्यक कल्याण दलितों के साथ सद्भाव एवं विकास पर जोर देती है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पंडित भारत भूषण शर्मा ने कहा युवाओं को राजनीति में आने का सबसे ज्यादा अवसर देने वाले मुलायम सिंह यादव युवाओं की राजनीतिक भागीदारी की बात करते हैं उनको शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य सेवाएं एवं सामाजिक उत्थान के साथ-साथ पिछड़े एवं गरीब लोगों को साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर चलने की सीख देते हैं। उसी तरह अखिलेश यादव भी जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास एवं जनकल्याणकारी  योजनाओं की बात करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा सपा नेता अंकित वार्ष्णेय, विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अशोक, पूर्व जिला महासचिव लोहिया वाहिनी शाहिद अल्वी, विनय ठाकुर, जिला सचिव शेरा यादव, जीतू ठाकुर, अजय ठाकुर, कुलदीप चैधरी, पंकज ठाकुर, सोनू रावल, अभिषेक भारद्वाज, कुंवर सूर्य प्रताप सिंह, रघु यादव, अनिल चैधरी, धीरज सारस्वत,स ोनू अग्रवाल, ठाकुर अंकित सिंह राजीव दीक्षित, आकाश ठाकुर शिवराज सिंह, राजू पहलवान, केशव दीक्षित, अनिल यादव, आलोक रावत, बिल्लू पंडित, नारायण गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More