BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : अग्निकांड के पीड़ित परिवार की मदद को आगे आयी सपा

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम पाडल के नगला छोंकरवास रांकोली में बीती रात सब्जी बनाते समय सिलेंडर में आग लग गयी। घर में भीषण आग लगने से एक दर्जन पशु करीब 40 मन अनाज और दो भूसा से भरी बुर्जी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राधा कुंड चैकी प्रभारी जितेंद्र तेवतिया मौके पर पहुँच गए यहां उन्होंने फायर टेंडर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित हुकम सिंह पुत्र मोहनलाल निवासी नगला छौकरवास राकोली भाग पाडल के घर मे अचानक भीषड आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई और दर्जनों ग्रामीण आग भुजाने में जुट गए ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अब सवाल यह उठता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार पक्के मकान देने का दावा करती है। किंतु यथा सत्य यह है कि पीड़ित परिवार सहित अन्य ग्रामीण घास फूस के मकानों में छप्पर बना कर आज भी मौके पर रह रहे है।आज मौके पर समाजवादी पार्टी गोवर्धन से पूर्व प्रत्याशी रहे प्रदीप चैधरी ने पीड़ित परिवार को राशन सामिग्री एवं नगद 5 हजार की राशि देकर आर्थिक सहयोग किया। वही जब पीड़ित परिवार के महाराज सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी मदद के लिए मौके पर नही पहुँचा। ना पीड़ित परिवार की मदद के लिए स्थानीय विधायक कारिंदा सिंह चैबीस घण्टे बीतने के बाद भी पीड़ित परिवार से मिलने नही पहुँचे। वही  समाजवादी पार्टी से पूर्व प्रत्याशी प्रदीप चैधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार के लिए दस लाख रुपये व एक मकान बना कर देने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार का लगभग 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार के पास ना छत है ना सामान है हर सामान जल कर खाक हो चुका है। ऐसे में पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन तत्काल राहत प्रदान करें। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों में भी जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के मौके पर ना पहुँचने के चलते आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान साथ मौजूद रहे कृष्ण मुरारी मैथिल जी आर शर्मा गौरव गोस्वामी ब्रज किशोर केहरी गोविंद मुरारी लाल शर्मा महेंद्र चैधरी उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More